लाखों लोगों को बड़ी राहत, हिमाचल में अब और सस्ती मिलेंगी दालें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महंगी दालों को खरीद कर गुजारा कर रहे प्रदेश के राशन कार्ड धारकों को सरकार राहत देने जा रही है। सितंबर महीने से राशन कार्ड धारकों को डिपुओं में मिलने वाली दालें और दस प्रतिशत सस्ती मिलेंगी।
सोमवार को खाद्य आपूर्ति निगम ने आगामी तीन माह के लिए नौ दालों के टेंडर कॉल किए थे। सोमवार को पांच कंपनियों ने आवेदन किया। एक कंपनी की मूंग दाल का सैंपल फेल हो गया। ऐसे में इस कंपनी को रिजेक्ट कर दिया गया है।
निगम अधिकारियों ने चार कंपनियों की दालों के रेट राज्य सरकार की मंजूरी को भेज दिए हैं। कौन सी दालें उपभोक्ताओं को दी जाएंगी। इसका अंतिम फैसला सरकार करेगी। दालों के टेंडर में भाग ले रहीं कंपनियों ने बीते टेंडर के मुकाबले इस बार दस प्रतिशत कम रेट भरे हैं।
ऐसे में उपभोक्ताओं को सितंबर महीने से मिलने वाली दालों की खरीद के लिए जेब को कम ढीला करना पड़ेगा। राज्य सरकार तीन लोगों के परिवार को प्रति माह सस्ती दरों पर दो दालें देती हैं। तीन से अधिक लोगों के परिवार को प्रतिमाह तीन दालें दी जाती है।
सरकार लेगी फैसला, कौन कौन सी दालें मिलेंगी
यह दालें बाजार भाव से कम रेट पर राशन कार्ड धारकों को उपलब्ध करवाई जाती है। बीते टेंडर में जिस कंपनी के उड़द दाल का सैंपल फेल हुआ था। उस कंपनी ने सोमवार को टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं लिया।
निगम की प्रबंध निदेशक एम सुधा देवी ने बताया है कि चार कंपनियों द्वारा नौ दालों के लिए भरे गए रेट का मामला सरकार को भेजा जा रहा है। उपभोक्ताओं को कौन सी दालें दी जानी है। इसका अंतिम फैसला सरकार करेगी।
सितंबर में मिलेगा तीन महीने का सरसों तेल
राशन कार्ड धारकों को बीते तीन महीने के कोटे का सरसों तेल सितंबर महीने में दिया जाएगा। निगम ने सरसों तेल के लिए सप्लाई आर्डर कर दिया है। संभावित है कि सितंबर महीने के पहले सप्ताह में सरसों तेल का लंबित कोटा उपभोक्ताओं को वितरित होना शुरू हो जाएगा।