फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will provide rope way facility to jakhu temple soon

गुड न्यूज! अब सिर्फ 5 मिनट में पहुंचें जाखू मंदिर

Mon, 21 Jul 2014 07:17 PM IST
Updated Mon, 21 Jul 2014 07:17 PM IST
विज्ञापन
hp govt will provide rope way facility to jakhu temple soon

हिल्सक्वीन शिमला का बहुप्रतीक्षित जाखू रोप-वे छह माह के भीतर तैयार हो जाएगा। अगले साल जनवरी माह में स्थानीय लोग और सैलानी स्विस तकनीक से बनने वाले रोप-वे के जरिये शहर की सबसे ऊंची चोटी पर स्थित जाखू मंदिर पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन


बर्फ गिरने पर भी रोप-वे की मदद से लोग अब आसानी से जाखू पहुंच सकेंगे। रोप-वे के माध्यम से सर्दियों में बर्फ से सराबोर हिल्सक्वीन का नजारा भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन


रोप-वे का संचालन शुरू होने के बाद रिज मैदान से जाखू मंदिर पहुंचने में सिर्फ पांच मिनट का समय लगेगा।

निर्माण के बाद पर्यटन विभाग संभालेगा जिम्मा

hp govt will provide rope way facility to jakhu temple soon

रोप-वे का निर्माण कर रही कंपनी के कमर्शियल मैनेजर केके हलदार ने बताया कि रोप-वे मोनो केबल जिगबैक सिस्टम पर चलाया जाएगा। इसके लिए वायर और केबिन विशेषतौर पर स्विट्जरलैंड से मंगवाए गए हैं।

बीओटी के तहत बन रहे जाखू रोप वे का संचालन निर्माण कर रही कंपनी 40 साल तक करेगी। इसके बाद कंपनी रोप-वे को पर्यटन विभाग के सुपुर्द कर देगी।

रोपवे के बनने से जहां लोगों को जाखू मंदिर की चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। वहीं, शिमला में सैलानी भी ज्यादा संख्या में आकर्षित होंगे। इसका सीधा फायदा पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को होगा।

रोप-वे में होगी ये सारी सुविधाएं

hp govt will provide rope way facility to jakhu temple soon

जाखू रोप-वे में आठ केबिन होंगे। चार केबिन जोधा निवास से लोगों को जाखू लेकर जाएंगे और चार केबिन जाखू से जोधा निवास की ओर चलेंगे। जोधा निवास स्थित लोअर टर्मिनल और जाखू स्थित अपर टर्मिनल में रेस्टोरेंट भी बनाए जाएंगे। रेस्टोरेंटों में खाने पीने की सभी वस्तुएं मुहैया करवाई जाएंगी।

रोप-वे के केबिन पारदर्शी होंगे। रोप-वे में सफर के दौरान यात्री सिटी व्यू का आनंद ले सकेंगे। एक समय में केबिन के भीतर छह लोग बैठ सकेंगे और राजधानी शिमला की वादियों को निहार सकेंगे।

जोधा निवास में बनाए गए लोअर टर्मिनल के टॉप फ्लोर से यात्री रोप-वे केबिन में सवार होंगे। चार लिफ्टों के माध्यम से यात्रियों को टॉप फ्लोर तक पहुंचाया जाएगा। रोप-वे में यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे। यदि केबिन अटक जाते हैं तो इंडीपेनडेंट रेस्क्यू सिस्टम के जरिये यात्रियों को सुरक्षित नीचे उतारा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed