फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will provide clean water at your door.

अब घर द्वार मिलेगा सस्ता पानी, जानिए कैसे?

Wed, 07 Jan 2015 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 07 Jan 2015 02:41 PM IST
विज्ञापन
hp govt will provide clean water at your door.

हिमाचल सरकार अब आपके घर पर कंटेनर (छोटे कैन) के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंचाएगी। शिमला और धर्मशाला शहर से इसकी शुरुआत करने की तैयारी है। 10 और 20 लीटर के कैन में पैक्ड पानी लोगों को बाजार से बहुत सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

विज्ञापन


सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में एक प्रपोजल भेजने को कहा गया है। राज्य सरकार के आईपीएच विभाग के जलापूर्ति एवं स्वच्छता संगठन (डब्ल्यूएसएसओ) के निदेशक इंजीनियर एके वैद्य ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है कि हिमाचल में आवासीय क्षेत्रों में जहां पर वाटर एटीएम लगे हैं, वहां यह सुविधा शुरू की जाएगी। इससे एक तो लोगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा और दूसरा घाटे में चल रहे वाटर एटीएम से कमाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


50 पैसे में शुद्घ पानी
योजना सफल रही तो हिमाचल में और भी वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में सरकार शिमला के रिज मैदान, विकासनगर, धर्मशाला के दाड़ी और ऊना के चिंतपूर्णी में चार वाटर एटीएम लगाए हैं। इनमें 50 पैसे प्रति लीटर के हिसाब से शुद्ध पेयजल मुहैया करवाया जा रहा है।

एक एटीएम से रोजाना कम से कम 1000 लीटर पानी की बिक्री होना जरूरी है। तभी कास्ट पूरी हो सकती है। दाड़ी और विकासनगर में होम डिलीवरी के इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद अन्य जगहों पर भी यह सेवा शुरू की जा सकती है।


होम डिलीवरी चार्ज एक्स्ट्रा
प्रदेश सरकार वाटर एटीएम में 50 पैसे प्रतिलीटर के हिसाब से पानी मुहैया करवा रही है। ऐसे में कैन और होम डिलीवरी चार्ज देने के बाद लोगों को सस्ता और शुद्ध पेयजल घर द्वार पर मिलेगा। बाजार में पैक्ड पानी 20 रुपये प्रतिलीटर के हिसाब से मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed