बड़ी खबरः सभी छात्रों के स्वास्थ्य कार्ड बनाएगी सरकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में छात्रों के स्वास्थ्य कार्ड बनेंगे। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इस बारे सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों को इस बारे आदेश जारी कर दिए हैं। वर्तमान प्रदेश में पहली से बाहरवीं कक्षा तक छात्र - छात्राओं की संख्या 12 से 15 लाख से अधिक बताई जा रही है, जिनके स्थायी स्वास्थ्य कार्ड बनने हैं।
प्रदेश सरकार ने यह फैसला इसलिए लिया है ताकि बच्चों को गंभीर रोगों के कारण होने वाली विकलांगता से बचाया जा सके। समान अवसर, अधिकारों का संरक्षण एवं पूर्ण भागीदारी अधिनियम 1995 के तहत गठित राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया था।
स्कूलों को जारी किए दिशा निर्देश
शिक्षा विभाग ने वीरवार को इसके आदेश जारी कर दिए हैं। आदेशों में शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा विभाग के जिला उप शिक्षा निदेशक को स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर इस कार्य को अंजाम तक पहुंचाने को कहा है। सरकार ने स्कूल प्रबंधन को भी नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अस्पताल के डाक्टर व कर्मचारियों के साथ मिलकर यह कार्य करने को कहा है। स्वास्थ्य कार्ड में छात्रों की स्वास्थ्य संबंधित जांच भी सुनिश्चित करनी होगी।
स्कूली छात्रों के स्वास्थ्य कार्ड बनाने के लिए उच्च शिक्षा निदेशक को आदेश जारी कर दिए हैं। यह कार्ड स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के सौजन्य से बनाए जाएंगे। शिक्षा निदेशालय को भी इसकी सूचना भेजने को कहा है, ताकि इस बारे सरकार को अवगत कराया जा सके। - डा. बीएल विंटा, संयुक्त शिक्षा निदेशक, उच्चतर शिक्षा निदेशालय