{"_id":"85f0268bdfa6da010b04b1815626e3bf","slug":"hp-govt-will-issue-new-guidlines-for-recruitment-of-pta-teachers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई गाइडलाइन के तहत की जाएगी पीटीए भर्ती ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई गाइडलाइन के तहत की जाएगी पीटीए भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Aug 2014 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कॉलेजों में छात्र अभिभावक संघ (पीटीए) के माध्यम से शिक्षकों की भर्ती के लिए नए सिरे से गाइडलाइन जारी होंगी। अब नई गाइड लाइन के अनुसार ही कॉलेजों में पीटीए शिक्षकों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
पुरानी गाइडलाइन पर प्रिंसिपलों की आपत्तियों के बाद यह फैसला लिया गया है। नई गाइडलाइन में ये भी साफ होगा कि पहले से तैनात पीटीए शिक्षकों की सेवाएं जारी रहेंगी या नहीं। स्वीकृत पदों के अंगेस्ट ही भर्ती होगी या नहीं? इस संबंध में सोमवार को गाइडलाइन जारी हो सकती हैं।
विज्ञापन
शनिवार को हिमाचल के कॉलेज प्रिंसिपलों की प्रधान सचिव (शिक्षा) अली रजा रिजवी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें प्रिंसिपलों ने पीटीए भर्ती को जारी पुरानी गाइडलाइन पर सवाल उठाए।
विज्ञापन
इसके बाद प्रधान सचिव ने प्रिंसिपलों को बताया कि पीटीए भर्ती पर सरकार नए सिरे से गाइडलाइन जारी करेगी। बैठक में विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए दो कमेटियों का भी गठन किया गया।
एक कमेटी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी के मध्य सामंजस्य स्थापित करेगी, जबकि दूसरी कमेटी कॉलेजों की समस्याओं से सरकार को अवगत करवाएगी।