फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will increase attendance scholarship money for girls.

बेटियों की स्कॉलरशिप 25 गुना बढ़ाने की तैयारी

Thu, 14 Jan 2016 07:05 PM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:05 PM IST
विज्ञापन
hp govt will increase attendance scholarship money for girls.

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ रही बेटियों के लिए दशकों पहले शुरू की गई अटेंडेंस स्कॉलरशिप पहली बार बढ़ने जा रही है। बेटियों के इस वजीफे को 25 गुणा तक बढ़ाने की तैयारी है। ‘बेटियों को हर महीने सिर्फ दो रुपये वजीफा दे रही हिमाचल सरकार’ शीर्षक से अमर उजाला में खबर छपने के बाद सरकार और अफसरशाही हरकत में आई है।

विज्ञापन


विभाग ने अब पहली से पांचवीं कक्षा तक की छात्राओं को 90 प्रतिशत हाजिरी पूरी करने पर दी जाने वाली सालाना 20 रुपये वजीफा राशि को 300 से 500 रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसे लेकर बुधवार को लोहड़ी पर्व पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों की सचिवालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा पीसी धीमान के साथ बैठक हुई।

विज्ञापन

बैठक में रखा गया है ये प्रस्ताव

hp govt will increase attendance scholarship money for girls.

बैठक में शिक्षा निदेशालय की ओर से हाजिरी वजीफा को 300 रुपये से लेकर 500 रुपये तक करने का प्रस्ताव रखा गया। चर्चा के बाद इसे राज्य सरकार की अंतिम मंजूरी को भेजा गया है। बैठक में प्रारंभिक शिक्षा निदेशक डा. आरके परुथी, अतिरिक्त निदेशक आशीष कोहली, संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. एमएस नेगी सहित शिक्षा विभाग के कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

क्या है अटेंडेंस स्कॉलरशिप

पहली से पांचवीं कक्षा में सालाना 90 फीसदी हाजिरी होने पर सरकार 20 रुपये छात्रवृत्ति देती है। हर साल 30 से 32 हजार लड़कियों को अटेंडेंस स्कॉलरशिप दी जाती है। दो महीने प्रदेश में स्कूल बंद रहते हैं। ऐसे में सरकार दस महीने का ही वजीफा देती है। इसे दशकों से बढ़ाया नहीं गया है।

अन्य छात्रवृत्तियों में भी होगा इजाफा, सरकार को भेजा प्रस्ताव

hp govt will increase attendance scholarship money for girls.

सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में आईआरडीपी से संबंधित स्कूल और कॉलेज के छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति राशि को भी बढ़ाने पर चर्चा हुई। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसमें 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव सरकार को भेजा।

नवमी और दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को 300 रुपये और छात्राओं को 600 रुपये, जमा एक और जमा दो के छात्र-छात्राओं को 800 रुपये और कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 1200 रुपये वजीफा दिया जाता है। बैठक में माध्यमिक मेधावी छात्र योजना सहित केंद्र सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed