फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt will fill vacant posts in hp police

हिमाचल पुलिस में हो रही है भर्तियां, करें तैयारी

Sat, 12 Jul 2014 10:44 AM IST
Updated Sat, 12 Jul 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
hp govt will fill vacant posts in hp police

हिमाचल पुलिस विभाग में खाली पड़े पदों को जल्द भरा जाएगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि विभाग में खाली विभिन्न पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा।

विज्ञापन


डरोह में प्रदेश पुलिस जवानों के पास आउट परेड समारोह में मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस की भूमिका अहम है, ऐसे में विभाग में जवानों की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


इस समय प्रदेश पुलिस विभाग में करीब 3000 पद खाली पड़े हैं। जल्द ही फैसला लिया जाएगा कि पहले चरण में कितने पदों के लिए भर्ती की जानी है। पिछले साल भी सरकार ने 800 पद भरे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलानियों के साथ बेहतर सहयोग जरूरी: सीएम

hp govt will fill vacant posts in hp police
सीएम ने कहा कि पुलिस का सिपाही जनता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस पर ही पुलिस की छवि निर्भर करती है। उन्हें उम्मीद है कि प्रशिक्षण के बाद पुलिस जवान जनमानस की भावनाओं को समझकर कानून और संविधान के मुताबिक आत्मविश्वास से काम करेंगे।

हिमाचल पुलिस को ईमानदार छवि का माना जाता है। इसे सरकार और पुलिस विभाग और बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल पर्यटन का राज्य है। पुलिस के जवान पर्यटकों के साथ मित्रवत व्यवहार एवं सहयोग का नजरिया रख सैलानियों को बेहतर सहयोग देगी।

समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद व्यक्तियों की सुरक्षा पुलिस जवानों का दायित्व है। पुलिस आधुनिकीकरण योजना के अंतर्गत आधुनिक संचार व्यवस्था तकनीक एवं प्रशिक्षण आदि के लिए इस वर्ष 2.16 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

अलग-अलग बैरेक का लोकार्पण

hp govt will fill vacant posts in hp police

मुख्यमंत्री ने इससे पहले पीटीसी डरोह में एक करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से महिला तथा पुरुष पुलिस बल के लिए बनी अलग-अलग बैरेक का लोकार्पण किया।

उन्होंने पीटीसी डरोह के भवनों की साज सज्जा के लिए 20 लाख तथा केंद्र की आंतरिक सड़कों पर नालियों के लिए दस लाख, चहारदीवारी के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पीटीसी डरोह में कार्यरत चिकित्सा अधिकारी नवीन राणा की लिखी पुस्तक चिकित्सा विज्ञान एवं पुलिस अन्वेषण का भी विमोचन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed