{"_id":"63dd28ce2e3ba136434a4825","slug":"hp-govt-transferred-two-bdos-atwal-has-additional-charge-of-adg-cid-2023-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: सरकार ने दो बीडीओ का किया तबादला, अटवाल को एडीजी सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: सरकार ने दो बीडीओ का किया तबादला, अटवाल को एडीजी सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार
Fri, 03 Feb 2023 09:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 03 Feb 2023 09:01 PM IST
सार
राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव पी. मंडल ने अधिसूचना जारी की है। बीडीओ मुकेश कुमार का जिला ऊना के हरोली में तबादला किया गया है।
विज्ञापन
हिमाचल सरकार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सरकार ने शुक्रवार को दो बीडीओ स्थानांतरित कर दिए हैं। इस संबंध में सरकार ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। राज्य के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव पी. मंडल ने अधिसूचना जारी की है। बीडीओ मुकेश कुमार का जिला ऊना के हरोली में तबादला किया गया है। बीडीओ अनिल कुमार को हरोली से जिला कांगड़ा के लंबागांव में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
अटवाल त्रिवेदी को एडीजी सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार
शिमला। वर्ष 1996 के बैच के आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी को एडीजी सीआईडी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। शुक्रवार को गृह विभाग ने यह आदेश जारी किए हैं। इससे पहले इस पद पर आईपीएस अधिकारी एसपी सिंह की तैनाती की गई थी। वह प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली चले गए हैं। सतवंत अटवाल त्रिवेदी सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (विजिलेंस) के एडीजी हैं। अब उन्हें इसके साथ एडीजी सीआईडी का भी अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
विज्ञापन