फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Giving political colour to the stage of the fair is wrong: Bhotka

मेले के मंच को राजनीतिक रंग देना गलत : भोटका

Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Giving political colour to the stage of the fair is wrong: Bhotka
जुन्गा (शिमला)। जिला भाजपा प्रवक्ता जितेंद्र भोटका ने प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री पर जिला स्तरीय दशहरा मेला जुन्गा के मंच का राजनीतिक इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जुन्गा के स्कूल मैदान में हाईकोर्ट की अनुमति से दशहरा मेले का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री 15 वर्षों से कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं लेकिन उन्हें आज तक सिविल अस्पताल जुन्गा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोटी और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में एंबुलेंस देने की याद नहीं आई। सांसद हर्ष महाजन ने जब अस्पताल के लिए एंबुलेंस दान की तो मंत्री को उनका स्वागत करना चाहिए था। मंत्री ने इसके विपरीत एंबुलेंस के साथ चालक उपलब्ध करवाने का मुद्दा उठा दिया। भोटका ने कहा कि एंबुलेंस के संचालन के लिए चालक की व्यवस्था करना प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article