{"_id":"2848bb01ec7cdfe67f9d0e096753fb81","slug":"hp-govt-transfer-10-officers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 आईएएस समेत 10 अफसरों के तबादले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 आईएएस समेत 10 अफसरों के तबादले
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 20 Sep 2014 08:19 AM IST
विज्ञापन
राज्य सरकार ने वीरवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। इनमें 4 आईएएस और 6 एचएएस अधिकारी शामिल हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव उपमा चौधरी को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भाषा एवं संस्कृति विभाग में तैनाती दी है। प्रधान सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग पीसी धीमान को प्रधान सचिव शिक्षा का कार्यभार दिया है।
विज्ञापन
प्रधान सचिव लेखा एवं मुद्रण मनीषा नंदा को ग्रामीण विकास एंव पंचायती राज विभाग, प्रधान सचिव शिक्षा, आईटी अला रजा रिजवी का टाउन एंड कंट्री प्लांनिंग में तबादला किया है। इसके अलावा एचएएस अधिकारियों में सहायक आयुक्त टू डीसी ऊना संजीव कुमार को एसडीएम ज्वालामुखी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
एसडीएम भोरंज हमीरपुर बलवंत चंद को एसडीएम सुजानपुर, राकेश कुमार शर्मा को प्रमोट कर एसडीएम भोरंज हमीरपुर, किशोरी लाल को प्रमोट कर एसडीएम सलूणी चंबा, रविंद्र नाथ शर्मा को पदोन्नत कर एसडीएम शिलाई सिरमौर और राम प्रसाद असिस्टेंट कमिश्नर टू डीसी ऊना को भी प्रमोट किया गया है।