फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt taking action againest 40 thousand family for not making toilets.

टॉयलेट न बनाने वाले 40 हजार परिवारों का कटेगा बिजली-पानी

Fri, 27 May 2016 09:23 AM IST
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 27 May 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
HP Govt taking action againest 40 thousand family for not making toilets.
हिमाचल सरकार से 12,000 रुपये अनुदान लेकर टॉयलेट न बनाने वाले 40,000 परिवारों के बिजली-पानी कनेक्शन काटने की तैयारी है। - फोटो : Demo pic

हिमाचल सरकार से 12,000 रुपये अनुदान लेकर टॉयलेट न बनाने वाले 40,000 परिवारों के बिजली-पानी कनेक्शन काटने की तैयारी है। राज्य सरकार ने ऐसे परिवारों की सूची विकास खंड अधिकारियों को सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


हालांकि, कार्रवाई से पहले टॉयलेट बनाने के लिए इन परिवारों को 30 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक भूपेंद्र अत्री ने बताया कि हजारों परिवारों ने अनुदान राशि लेकर भी टॉयलेट नहीं बनाए हैं।
विज्ञापन


सरकार प्रदेश को पूरी तरह खुला शौच मुक्त बनाने के लिए गंभीर है। इन परिवारों ने 30 जून तक भी टॉयलेट नहीं बनाए तो बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। भवारना ब्लॉक के बीडीओ कमल देव कंवर सिंह ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें टॉयलेट न बनाने वाले परिवारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed