{"_id":"574739664f1c1b2f2d6921d4","slug":"hp-govt-taking-action-againest-40-thousand-family-for-not-making-toilets","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट न बनाने वाले 40 हजार परिवारों का कटेगा बिजली-पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयलेट न बनाने वाले 40 हजार परिवारों का कटेगा बिजली-पानी
विनोद राणा/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 27 May 2016 09:23 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल सरकार से 12,000 रुपये अनुदान लेकर टॉयलेट न बनाने वाले 40,000 परिवारों के बिजली-पानी कनेक्शन काटने की तैयारी है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल सरकार से 12,000 रुपये अनुदान लेकर टॉयलेट न बनाने वाले 40,000 परिवारों के बिजली-पानी कनेक्शन काटने की तैयारी है। राज्य सरकार ने ऐसे परिवारों की सूची विकास खंड अधिकारियों को सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, कार्रवाई से पहले टॉयलेट बनाने के लिए इन परिवारों को 30 जून तक का अल्टीमेटम दिया गया है। ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त निदेशक भूपेंद्र अत्री ने बताया कि हजारों परिवारों ने अनुदान राशि लेकर भी टॉयलेट नहीं बनाए हैं।
विज्ञापन
सरकार प्रदेश को पूरी तरह खुला शौच मुक्त बनाने के लिए गंभीर है। इन परिवारों ने 30 जून तक भी टॉयलेट नहीं बनाए तो बिजली और पानी के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। भवारना ब्लॉक के बीडीओ कमल देव कंवर सिंह ने बताया कि उन्हें सरकार की ओर से एक पत्र मिला है, जिसमें टॉयलेट न बनाने वाले परिवारों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन