{"_id":"59145f114f1c1b231f852f7f","slug":"hp-govt-starts-contract-teachers-regularization-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों अनुबंध शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, रेगुलर करने के लिए मांगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों अनुबंध शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, रेगुलर करने के लिए मांगा रिकॉर्ड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 12 May 2017 06:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभिक शिक्षा विभाग में तीन साल से ज्यादा का कार्यकाल पूरा कर चुके ट्रेन्ड ग्रेजुएट टीचर(टीजीटी) को रेगुलर करने की कवायद शुरू हो गई है। हाल में प्रदेश सरकार ने कांट्रेक्ट पीरियड को पांच से घटाकर तीन साल करने का एलान किया था।
विज्ञापन
अब प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी उपनिदेशकों के माध्यम से प्रधानाचार्यों और हेड मास्टरों को पत्र लिखकर इस पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पत्र में ऐसे कर्मचारियों की जानकारी मांगी गई है जिन्होंने 31 मार्च को तीन साल का कांट्रेक्ट पीरियड पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
निदेशालय ने ऐसे शिक्षकों की सूची 18 मई तक मुख्यालय को हर हाल में उपलब्ध कराने को कहा है। यह जानकारी निर्धारित प्रोफार्मा में निदेशालय को उपलब्ध करानी होगी। इसमें कांट्रेक्ट शिक्षक के नाम के अलावा उसका विषय, तैनाती का स्थान, पहली नियुक्ति का स्थान, निजी जानकारी के अलावा सेवाकाल की जानकारी भी मांगी गई है।
विज्ञापन
साथ ही ऐसे शिक्षकों के कंडक्ट सर्टिफिकेट भी मांगे हैं। निदेशालय के इस कदम के बाद सूबे के हजारों टीजीटी को फायदा हो जाएगा।