छात्रों को दी जाने वाली स्कूल वर्दी का मामला लटका, ये है वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी स्कूलों में छात्रों की दी जाने वाली वर्दी का मामला लटक गया है। 20 दिन से वर्दी की फाइल शिक्षा निदेशालय में फंसी है। खाद्य आपूर्ति निगम ने टेंडर की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद फाइल फाइनल अप्रूवल के लिए शिक्षा निदेशालय भेजी थी।
हिमाचल में अगले महीने से स्कूलों में वर्दी बांटनी शुरू की जानी है। शिक्षा विभाग की लेटलतीफी का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। हिमाचल के सरकारी स्कूलों में पहली से जमा दो कक्षा के छात्र-छात्राओं को वर्दी दी जाती है।
अगस्त और सितंबर के पहले सप्ताह में स्कूलों में वर्दी पहुंच जाती है, लेकिन अभी तक विभाग फाइलों में ही उलझा पड़ा है। खाद्य आपूर्ति निगम ने बीते महीने वर्दी को लेटर टेंडर आमंत्रित कर दिए थे। बाकायदा, कंपनी का भी चयन कर लिया गया, लेकिन फाइल शिक्षा निदेशालय से आगे नहीं बढ़ पा रही है।
खाद्य आपूर्ति निगम ने किया ये दावा
इधर, खाद्य आपूर्ति निगम का दावा है कि 20 दिन से फाइनल अप्रूवल के लिए फाइल को शिक्षा निदेशालय भेजा है।
शिक्षा निदेशालय से फाइल आने के बाद ही वर्दी खरीदकर शिक्षा विभाग को भेजी जाएगी। इसके बाद विभाग की ओर से यह वर्दी छात्रों को बांटी जानी है।
- एसएस गुलेरिया, एमडी खाद्य आपूर्ति निगम
वर्दी की औपचारिकताएं खाद्य आपूर्ति निगम को करनी है, निगम को वर्दी का कलर बता दिया गया है। निदेशालय में फाइल आई है, इसका पता किया जाएगा। - अमरजीत कुमार शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक