फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt report on unemployment in himachal.

हिमाचल में इतने युवा बेरोजगार, चौंकाने वाला है आंकड़ा

Thu, 03 Dec 2015 11:34 AM IST
Updated Thu, 03 Dec 2015 11:34 AM IST
विज्ञापन
hp govt report on unemployment in himachal.

हिमाचल में पिछले तीन सालों में बेरोजगारों की फौज खड़ी हो गई है। पिछले तीन साल में छह लाख से अधिक नए बेरोजगार पंजीकृत हुए हैं। हालांकि, प्रदेश के रोजगार केंद्रों से 6,71,274 पंजीकृत बेरोजगारों के नाम काट भी दिए गए हैं। इन्होंने नाम दर्ज होने के बाद पंजीकरण नहीं करवाया, इसलिए इनके नाम काट दिए गए हैं।

विज्ञापन


तीन साल में सवा छह लाख बेरोजगारों की नई फौज ने बेशक रोजगार केंद्रों में पंजीकरण करवा लिया हो, मगर इस संख्या से ज्यादा बेरोजगारों को रोजगार केंद्रों की सूची से बाहर कर दिया गया है। सरकारी आंकड़े के अनुसार 31 दिसंबर 2012 से लेकर 31 अक्तूबर 2015 तक प्रदेश के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में 6,38,946 बेरोजगारों ने अपने नाम दर्ज करवाए हैं। हालांकि, आवेदनों के रिन्यू न होने की स्थिति में रोजगार केंद्रों से 6,71,274 आवेदकों के नाम काट दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने बताया पूरा आंकड़ा

hp govt report on unemployment in himachal.

चिंतपूर्णी के विधायक कुलदीप कुमार के प्रश्न के जवाब में श्रम एवं रोजगार मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि 31 दिसंबर 2007 तक हिमाचल प्रदेश में 7,71,257 बेरोजगार रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत थे। पांच वर्षों में इनकी संख्या में केवल एक लाख की बढ़ोतरी हुई थी। 30 नवंबर 2012 तक रोजगार कार्यालयों के पंजीकरण रजिस्टर में कुल 8,65,611 नाम दर्ज थे।

वहीं 31 दिसंबर 2012 से 31 अक्तूबर 2015 तक छह लाख से अधिक बेरोजगारों ने अपने नाम पंजीकृत करवाए थे। मंत्री ने बताया कि नियमानुसार पंजीकृत आवेदकों के दोबारा पंजीकरण न करवाने और नौकरी लगने के कारण उनका नाम पंजीकरण रजिस्टर से काट दिया गया है।

नियामानुसार काटे गए बेरोजगारों के नाम
नियमानुसार पंजीकृत आवेदकों के दोबारा पंजीकरण न करवाने और नौकरी लगने के कारण उनका नाम पंजीकरण रजिस्टर से काट दिया गया है। सरकारी आंकड़े के अनुसार 31 दिसंबर 2012 से लेकर 31 अक्तूबर 2015 तक प्रदेश के विभिन्न रोजगार कार्यालयों में 6,38,946 बेरोजगारों ने अपने नाम दर्ज करवाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed