फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt released grant to 7 thousand employees of hrtc

हजारों एचआरटीसी कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, सरकार ने जारी किए वित्तीय लाभ

Wed, 13 Sep 2017 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 13 Sep 2017 03:21 PM IST
विज्ञापन
hp govt released grant to 7 thousand employees of hrtc

एचआरटीसी प्रबंधन ने 7 हजार से अधिक कर्मचारियों के वित्तीय लाभ जारी कर दिए हैं। सरकार ने निगम प्रबंधन को 20 करोड़ रुपये की ग्रांट जारी की है। इस पैसे से प्रबंधन ने कर्मचारियों की पुरानी देनदारियों को चुकता करना शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन


कर्मचारियों के ओवरटाइम के लिए साढ़े 4 करोड़, मेडिकल भत्ता जारी करने को डेढ़ करोड़, लीव इन कैशमेंट के लिए डेढ़ करोड़, ग्रेच्युटी के लिए 2 करोड़ और वर्दी धुलाई भत्ता देने के लिए भी 60 से 70 लाख रुपये का प्रावधान किया है। 
विज्ञापन


एचआरटीसी कर्मचारियों को पांच फीसदी डीए की किस्त सितंबर की अक्तूबर में मिलने वाली तनख्वाह में जुड़कर आएगी। इसी तरह पेंशनरों को अगस्त की तनख्वाह देने के लिए कागजात तैयार कर दिए हैं। दो दिन के भीतर पेंशनरों के अकाउंट में पेंशनर आएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बीते सप्ताह कर्मचारियों को लंबित वित्तीय लाभ को जारी करने की बात कही थी। निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के अकाउंट में पैसा डालना शुरू कर दिया है। 

प्रशिक्षु कंडक्टरों के लिए बन रही पॉलिसी 
कौशल विकास निगम के तहत एचआरटीसी में लगे प्रशिक्षु कंडक्टरों के लिए पॉलिसी का खाका तैयार किया जा रहा है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार यह पॉलिसी बनाई जा रही है। जल्द इसे कोर्ट में सौंपा जाना है। इसके अलावा प्रबंधन ने प्रशिक्षु कंडक्टर को 15 रुपये की जगह 25 रुपये प्रति घंटा दिए जाने के निर्देश जारी किए हैं।


हमेशा एचआरटीसी कर्मचारियों के हित में फैसले लिए हैं। कर्मचारियों की पुरानी देनदारियों को निपटाना शुरू कर दिया है। कर्मचारियों को अगले महीने की तनख्वाह में 5 फीसदी डीए की किस्त जुड़कर आएगी। - जीएस बाली, परिवहन मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed