फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt provide house to MLA in just 1500 at shimla.

विधायकों को शिमला में सिर्फ 1500 में मिलता है आलीशान आशियाना

Tue, 19 Apr 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 19 Apr 2016 10:11 AM IST
विज्ञापन
HP Govt provide house to MLA in just 1500 at shimla.
अपना वेतन दोगुना करने वाले विधायकों को सरकार शिमला में रहने के लिए शानदार निवास भी मुहैया कराती है।

ज्यादा खर्च और कम वेतन का रोना रोकर अपना वेतन दोगुना करने वाले विधायकों को सरकार शिमला में रहने के लिए शानदार निवास भी मुहैया कराती है। वेतन भत्तों में बदलाव के बाद विभिन्न तरह की सुविधाओं से लैस इन विधायक निवासों में रहने के लिए विधायकों को अब 1500 रुपये मासिक चुकाने होंगे।

विज्ञापन


खास बात यह है कि यह किराया इनके टू रूम सेट का होगा। महज कुछ सौ रुपये में मिलने वाले निवास में बाल्टी जग से लेकर बेड और गद्दे तक मुफ्त में विधायकों को मिलते हैं। इन विधायक निवासों में विधायकों की दैनिक जरूरत की छोटी से छोटी चीज भी मुहैया कराई जाती है।
विज्ञापन


इसके अलावा अखबार, पानी, बिजली और टेलीफोन के बिल भी सरकार ही भरती है। इस सब के बावजूद बीते विधानसभा सत्र में पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने महज दस मिनट में अपना वेतन भत्ता करीब करीब दोगुना कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले ज्यादा था किराया

HP Govt provide house to MLA in just 1500 at shimla.
पहले विधायकों को निवास के लिए वेतन का दस प्रतिशत बतौर किराया चुकाना पड़ता था।

शिमला जैसे शहर में लोगों को पांच हजार रुपये में भी टू रूम सेट मिलना मुश्किल होता है लेकिन विधायकों को महज 1500 रुपये में आलीशान मकान रहने को मिलता है। खास बात यह है कि पहले विधायकों को निवास के लिए वेतन का दस प्रतिशत बतौर किराया चुकाना पड़ता था लेकिन सरकार ने वेतन भत्ता बढ़ाने के साथ ही किराया कम दिया है।

क्या क्या मिलता है विधायकों को
चार बेड बाक्स, एक फोल्डिंग बेड, पांच गद्दे, आठ कुर्सी, तीन अलमारी, डायनिंग टेबल सेट, हीटर, एसट्रे, दो बाल्टी, चार मग, तकिया, सोफा सेट, दीवान और अन्य सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed