फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt planning to make change in akhand shiksha jyoti mere school se nikle moti scheme

स्कूलों के गौरव पट्ट पर नाम लिखाने के नहीं लगेंगे पांच हजार रुपये

Thu, 13 Jun 2019 11:21 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Jun 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
hp govt planning to make change in akhand shiksha jyoti mere school se nikle moti scheme

अखंड शिक्षा ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती योजना के तहत सरकारी स्कूलों के गौरव पट्ट पर नाम लिखाने के अब पांच हजार रुपये नहीं लगेंगे। सरकार ने इस योजना में आंशिक बदलाव करने की तैयारी शुरू कर दी है। बुधवार को सचिवालय में शिक्षा विभाग के कामकाज की समीक्षा करते हुए शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अनिवार्य तौर पर पैसा देने की शर्त नहीं है। इच्छुक लोग स्कूलों के विकास के लिए धनराशि दे सकते हैं।

विज्ञापन


बैठक में शिक्षा मंत्री ने योजना का व्यापक प्रचार और प्रसार करने के अधिकारियों को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से सरकारी स्कूलों में बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किए जाने पर बल देना चाहिए। विद्यार्थियों को रोजगार के अधिक अवसर मुहैया करवाने वाली शिक्षा देने को भी कहा गया। शिक्षा में गुणवत्ता बढ़ाने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन


स्कूलों में विद्यार्थियों को पीने का साफ पानी देने के लिए वाटर प्यूरीफायर लगाने के भी निर्देश दिए गए। बैठक में लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सिविल वर्क को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षा मंत्री ने संबंधित विभाग के पास पड़ी धनराशि का भी पूरा ब्यौरा देने को कहा। बैठक में प्रधान सचिव शिक्षा केके पंत, विशेष सचिव गोपाल शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, प्रारंभिक शिक्षा निदेशक रोहित जम्वाल सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 जून तक स्मार्ट वर्दी आवंटन शुरू करने के निर्देश

शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज ने शिक्षा विभाग को 20 जून तक सभी सरकारी स्कूलों में स्मार्ट वर्दी का आवंटन शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय को स्मार्ट वर्दी की सैंपल रिपोर्ट श्रीराम लैब नई दिल्ली से जल्द प्राप्त करने को कहा। मंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्कूल में सैंपल रिपोर्ट आने से पहले वर्दी न बांटी जाए। 

अटल आवासीय विद्यालय खोलने को लेंगे समितियों की मदद
शिमला। प्रदेश के सभी जिलों में खोले जाने वाले अटल आदर्श आवासीय विद्यालयों को बनाने के लिए अब सरकार विभिन्न समितियों की मदद लेगी। बैठक में फैसला लिया गया कि अगर कोई समिति इसके लिए आगे आती है तो उसका प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजा जाएगा। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में अटल आदर्श आवासीय विद्यालय खोले जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed