फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt planning to implement robotic classes in schools

स्कूलों में अब थ्री इडियट की तर्ज पर चलेगी क्लास

Fri, 08 Aug 2014 10:21 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 10:21 PM IST
विज्ञापन
HP govt planning to implement robotic classes in schools

हिमाचल में स्कूलों में थ्री इडियट की तर्ज पर कक्षाएं लगाने की तैयारी हैं। ये कक्षाएं ठीक वैसे हो सकती हैं, जैसे फुंगचुग वांगडू़ के रूप में आमिर खान लेते हैं।

विज्ञापन


प्रदेश में रोबोटिक कक्षाओं का यह डैमो शिमला शहर के सात स्कूलों में 12 अगस्त को दिया जा रहा है। इसमें विज्ञान के प्रयोगों का प्रदर्शन होगा।

इसमें रोबोट उपकरणों को अध्ययन में शामिल करने की तैयारी है, जिससे छात्र हर चीज को प्रैक्टिकली सीख सकें।

इन स्कूलों में होंगी रोबोटिक कक्षाएं

HP govt planning to implement robotic classes in schools

सर्व शिक्षा अभियान एवं आरएमएस के परियोजना निदेशक घनश्याम ने इस संबंध में शिमला के लालपानी, पोर्टमोर, बालूगंज, लक्कड़बाजार, संजौली, ढली और टुटू में रोबोटिक कक्षाएं लेने का बीड़ा उठाया है।

रोबोटिक कक्षाओं का यह डैमो मैसर्ज नोवाटैक रोबो देगी। इसके लिए इन स्कूलों के प्रतिनिधियों को प्रधान सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी एवं शिक्षा के कार्यालय में 12 अगस्त को बुलाया गया है।

कहा जा रहा है कि अगर यह प्रयोग सफल रहा तो पूरे प्रदेश के स्कूलों में इन्हें शुरू किया जा सकता है। अभियान के परियोजना निदेशक घनश्याम ने 12 अगस्त को इस तरह के डैमो की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed