फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt order action against house tax defaulters

हाउस टैक्स चोरी करने वालों के लिए बुरी खबर?

Sun, 13 Jul 2014 03:21 PM IST
Updated Sun, 13 Jul 2014 03:21 PM IST
विज्ञापन
hp govt order action against house tax defaulters

हिमाचल के शहरियों ने यदि हाउस टैक्स का बकाया अदा नहीं किया, तो उनकी प्रॉपर्टी अटैच करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सरकार ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


राज्य के 48 शहरी निकायों में गृहकर के रूप में 20 करोड़ बकाया हैं। इसकी वसूली के लिए शहरी विकास विभाग ने हर नगर परिषद और नगर पंचायत को त्रैमासिक आधार पर 25 फीसदी एरियर वसूली का टारगेट दिया है।
विज्ञापन


विभाग ने कहा है कि हाउस टैक्स डिफाल्टरों को 3 नोटिस दिए जाएं। फिर भी यदि गृहकर न आए तो एरियर लैंड रेवन्यू (एएलआर) का केस बनाकर डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट को भेजा जाए, जहां प्रॉपर्टी अटैच करने की प्रक्रिया आरंभ होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाहन, ज्चालाजी, बद्दी में जीआईएस मैपिंग

hp govt order action against house tax defaulters

गृहकर की 100 फीसदी वसूली के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अब जीआईएस तकनीक अपनाई जाएगी। नगर परिषद नाहन में इस पर काम चल रहा है। अब ज्वालाजी और बद्दी नगर परिषद में भी ये प्रोजेक्ट शुरू किया जा रहा है। हर घर की जीआईएस मैपिंग होगी।

वहीं, शहरी विकास विभाग ने धर्मशाला के कचहरी अड्डा कॉफी हाउस, पार्क कैफे, मकलोडगंज पार्किंग और त्रियुंड रोपवे को पीपीपी मोड में देने का फैसला लिया है। ज्वालाजी बस अड्डे को भी पीपीपी में दिया जाएगा। हर शहर पीपीपी स्कीम तैयार करेगा।

शहर तय करेंगे कहां होंगे पार्किंग और विज्ञापन

hp govt order action against house tax defaulters

शहरी निकायों को आदेश हुए हैं कि शहर के भीतर पार्किंग और विज्ञापन के बैनर-होर्डिंग्स को स्थान चिन्हित किए जाएं। इनके रेट सदन में तय किए जा सकते हैं। 9 अगस्त से पहले सभी शहरों में स्ट्रीट वेंडर का पंजीकरण किया जाएगा।

शहरी विकास विभाग के निदेशक कैप्टन जेएम पठानिया का कहना है कि हाल ही में हुई वर्कशॉप में गृहकर वसूलने के लिए कड़े कदम उठाने का फैसला लिया गया है।

वर्तमान में करीब 46 फीसदी वसूली हाउस टैक्स की हो रही है। अभी करीब 20 करोड़ रुपए बकाया है। इसका खर्च शहर पर ही किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed