फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt minister statement on pk dhumal.

'हम सीएम के साथ खड़े हैं, सपने देखना छोड़ें धूमल'

Tue, 17 Nov 2015 09:46 AM IST
Updated Tue, 17 Nov 2015 09:46 AM IST
विज्ञापन
hp govt minister statement on pk dhumal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ सीबीआई और ईडी जांच के बीच सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में युवा कांग्रेस की रैली में मंत्रियों और कांग्रेस नेताओं ने मंच से एलान किया कि वे सभी सीएम के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। इन नेताओं ने धूमल को नसीहत दी कि वे मुंगेरी लाल के सपने देखना छोड़ दें। उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।

विज्ञापन


हिमाचल में वीरभद्र सरकार मजबूत : मुकेश

उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल में वीरभद्र सरकार मजबूत है। केंद्र सरकार ने वीरभद्र सिंह के घर में सीबीआई छापे डलवाए। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जब भी मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई मुकदमा चलाने की कोशिश की, वे कोर्ट से बरी हुए हैं। इसमें चाहे सीडी मामला हो या फिर सागर कत्था। उन्होंने कहा कि सीएम अब भी बरी होकर निकलेंगे।
विज्ञापन


बिहार ने भाजपा को दिखा दिया रास्ता : बाली

परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि भाजपा को बिहार की जनता ने रास्ता दिखा दिया है। देश में महंगाई चरम पर है। दालों के दाम आसमान छू रहे हैं। केंद्र महंगाई पर नियंत्रण के बजाय वीरभद्र सिंह के खिलाफ षड्यंत्र रचने में जुटा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जनता को अच्छे दिन आने का वायदा किया था लेकिन यह दिन सिर्फ चहेतों के लिए आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूबे की जनता वीरभद्र के साथ : स्टोक्स
सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि हिमाचल का हर नौजवान, बुजुर्ग, महिलाएं मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ हैं। पूर्व भाजपा सरकार के दौरान हिमाचल में एचपीसीए भूमि घोटाला हुआ। भाजपा को यह नजर नहीं आ रहा है। भाजपा नेता मुख्यमंत्री के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की साजिश कभी सफल नहीं होगी।

सरकार को कमजोर करने की कोशिश कर रहा केंद्र

hp govt minister statement on pk dhumal.

युवा कांग्रेस की चौड़ा मैदान में आयोजित रैली में कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र हिमाचल सरकार को अस्थिर करने को कोशिश कर रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं। नेताओं ने रैली में एलान किया कि पार्टी एकजुट होकर इस लड़ाई को कानूनी और जन आंदोलन के रूप में लड़ेगी।

सुक्खू बोले, कांग्रेस फिर आएगी सत्ता में
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार फिर सत्ता में आएगी। केंद्र सरकार पार्टी नेताओं पर जितने मर्जी केस बना ले। कांग्रेस इससे डरने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई चरम पर है। केंद्रीय नेता इस पर नियंत्रण के बजाय हिमाचल की सरकार को अस्थिर करने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह इच्छा कभी पूरी नहीं होगी।

डटकर करेंगे मुकाबला, देंगे मुंह तोड़ जवाब

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विक्रमादित्य ने कहा कि भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का डटकर मुकाबला किया जाएगा। केंद्र सरकार चाहे कांग्रेस नेताओं पर जितने मर्जी मामले दर्ज करा ले, युवा कांग्रेस इसका डटकर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनता को जाति और धर्म के नाम पर बांट रही है। देश में जहां भी कांग्रेस की सरकार है, केंद्र सरकार उन्हें तंग करने में लगी है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल लगातार कांग्रेस सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रच रहे हैं। आने वाले समय में पार्टी इसका मुंह तोड़ जवाब देगी।

दो साल में 25 हजार सरकारी नौकरियां देंगे : वीरभद्र

hp govt minister statement on pk dhumal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा है कि आने वाले दो वर्षों में प्रदेश कांग्र्रेस सरकार 25 हजार लोगों को सरकारी नौकरियां देगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। पिछले तीन वर्ष में भी सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार दिया है। इसमें और तेजी लाई जाएगी। शिमला के अंबेडकर चौक चौड़ा मैदान में युवा कांग्रेस की रैली में ‘मिशन रिपीट 2017’ का एलान करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी।

इसकी शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि जिस तरह की रैली शिमला में हुई है, वैसी ही जनसभाएं हर जिले में आयोजित की जाएंगी। इसमें केंद्रीय नेताओं को भी बुलाया जाएगा। रैलियों के माध्यम से प्रदेश सरकार के विकास कार्यों को आम जनता के सामने रखा जाएगा, वहीं भाजपा की कारगुजारियों का पर्दाफाश किया जाएगा। वीरभद्र सिंह ने पूर्व सीएम धूमल पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें षड्यंत्रकारी तक कह डाला।

साथ ही कहा कि भाजपा सत्ता में आने का सपना छोड़ दे। सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि घमंड ज्यादा दिन नहीं चलता। रैली में कैबिनेट के प्रमुख मंत्रियों ने भी शिरकत कर सीएम के मिशन रिपीट को दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed