फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt minister have not following congress guidelines.

संगठन के निर्देशों को अनसुना कर रहे हैं हिमाचल के मंत्री

Tue, 12 Apr 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 12 Apr 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
 HP govt minister have not following congress guidelines.
मंत्री कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए अब समय नहीं निकाल रहे हैं।

हिमाचल के मंत्री कांग्रेस संगठन के निर्देशों को अनसुना कर रहे हैं। मंत्री कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए अब समय नहीं निकाल रहे हैं। दो महीने से कोई भी मंत्री राजीव भवन शिमला में समस्याओं की सुनवाई के लिए नहीं बैठा।

विज्ञापन


विधानसभा बजट सत्र में व्यस्तता को इसका कारण बताया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अब मंत्रियों से संपर्क साध रही है। प्रदेश कांग्रेस ने तय किया था कि मंत्री कांग्रेस कार्यालय में बैठेंगे और यहां कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए मंत्रिमंडल के कई सदस्य राजी हो गए थे। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठना शुरू भी कर दिया था लेकिन अब कोई ध्यान नहीं दे रहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी पर अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दबाव है कि इस मसले को सरकार के समक्ष ठीक से रखा जाए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि बजट सत्र में व्यस्तता की वजह से मंत्री कांग्रेस कार्यालय में बैठने को समय नहीं दे पाए। अब मंत्रियों के राजीव भवन शिमला में बैठने का सिलसिला दोबारा शुरू हो जाएगा। मंत्रियों से संपर्क किया जा रहा है।

हिमाचल में डिप्टी सीएम की जरूरत नहीं : कौल

 HP govt minister have not following congress guidelines.
स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर

हिमाचल प्रदेश की राजनीति में डिप्टी सीएम को लेकर जारी चर्चाओं पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने ब्रेक लगा दी है। सोमवार को राज्य सचिवालय में पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कांग्रेस हाईकमान भी नहीं चाहता है कि हिमाचल जैसे छोटे पहाड़ी राज्य में डिप्टी सीएम की ताजपोशी हो।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने राजनीतिक हित साधने के लिए ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। हिमाचल सरकार पूरी तरह से मजबूत है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अगुवाई में पूरे प्रदेश का समान रूप से विकास हो रहा है। कौल सिंह ठाकुर ने बताया कि प्रदेश में रोगी कल्याण समिति के तहत नर्सों की भर्ती नहीं होगी। अनुबंध आधार पर भर्ती करने का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed