{"_id":"bbb84ee45b2a9aa664751bca39eab83c","slug":"hp-govt-may-call-for-vidhansabha-session-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी में है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी में है सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 06 Sep 2014 11:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसून सत्र के स्थगित होने के बाद अब हिमाचल सरकार फिर से विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी कर रही है। राजभवन में शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अनौपचारिक बातचीत में कहा कि प्रदेश सरकार जल्द विधानसभा का सत्र बुला सकती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल कैबिनेट की अगली बैठक में इस पर निर्णय लिया जा सकता है। सीएम ने कहा कि सत्र बुलाने के फैसले के लिए विपक्ष की सहमति जरूरी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के नकारात्मक रुख के कारण सदन को स्थगित करना पड़ा था।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि मानसून सत्र के दौरान सदन में भाजपा नेता न तो सवाल करते थे और न ही जवाब सुनने को तैयार होते थे। बहुत सारे फैसले विधानसभा के भीतर होते हैं, लेकिन विपक्ष के हंगामे के कारण उन पर फैसला नहीं हो पाया।
विज्ञापन
इससे प्रदेश की जनता को नुकसान हुआ। सरकार के इन संकेतों के बाद ये तय माना जा रहा है कि जल्द ही विधानसभा का सत्र बुलाया जाएगा। सरकार जल्द ही इसकी तिथियां घोषित कर सकती है।