हिमाचल पुलिस में होने वाली हैं बंपर भर्तियां, आप भी करें तैयारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी साल में प्रदेश सरकार पुलिस महकमे में युवाओं को नौकरियों की सौगात देने की तैयारी में है। सरकार ने विभाग से इस संबंध में रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। इसके आधार पर सरकार रिक्त पदों को भरने की कवायद शुरू हो गई है।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि सरकार की इस कवायद से युवाओं को रोजगार मिलने के साथ ही पुलिस बल की कमी भी पूरी हो जाएगी। वर्तमान में प्रदेश पुलिस में कांस्टेबलों के 12 हजार 185 पद स्वीकृत हैं। इनमें से करीब एक हजार पद खाली चल रहे हैं।
इसके अलावा करीब चार सौ पद आने वाले समय में रिटायरमेंट की वजह से खाली हो जाएंगे। इसी को देखते हुए सरकार ने कांस्टेबलों के 1400 पद भरने की कवायद शुरू की थी। इस बीच विभाग की ओर से हेड कांस्टेबल, एएसआई, एसआई और इंस्पेक्टर के खाली पदों का भी ब्योरा भेज दिया।
बजट सत्र में भर्ती की घोषणा कर सकती है सरकार
इसके बाद नए सिरे से इन पदों को भी भरने के लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार वर्तमान में हेड कांस्टेबल के 190, एएसआई और एसआई के करीब 150-150 और इंस्पेक्टर के करीब पचास पद खाली हैं।
इन पदों को डायरेक्ट और प्रमोशन दोनों आधार पर भरने पर विचार किया जा रहा है। प्रमोशन होने पर निचले स्तर के और पद खाली हो जाएंगे, जिन्हें संभावित रिक्तियों के साथ ही भरने पर विचार किया जा रहा है।
सरकार का प्रयास है कि महकमे में खाली पदों को भरकर न सिर्फ फोर्स को मजबूत किया जाए, बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्रदान किए जा सकेंगे। नाम न लिखने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले बजट में सरकार इन पदों को भरने का एलान कर सकती है।