फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt making efforts to sort out increasing population of monkeys.

बदंरों से निजात पाने को सरकार का बड़ा कदम

Fri, 07 Nov 2014 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 07 Nov 2014 10:58 PM IST
विज्ञापन
hp govt making efforts to sort out increasing population of monkeys.

बंदरों के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को हटाने की मांग को लेकर आगामी विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाया जाएगा। 1978 में केंद्र सरकार ने बंदरों के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद प्रदेश सरकारों ने कई बार केंद्र को प्रस्ताव भेजे लेकिन मंजूर नहीं है।

विज्ञापन


एक बार फिर से सरकार  बंदरों की बढ़ती  संख्या और उनके कारण हो रहे नुकसान को देखते हुए इस मसले को विधानसभा में लाने का निर्णय किया है। हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार बंदरों के उत्पात से निपटने के लिए प्रभावी पग उठा रही है और इससे निपटने के लिए बहुआयामी रणनीति अपनाई जा रही है ताकि फसलों को उनके नुकसान से बचाने के साथ-साथ आम लोगों को भी जंगली जानवरों के भय से निजात दिलाई जा सके।
विज्ञापन


पठानिया ने कहा कि वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी ने विश्वास दिलाया है कि राज्य सरकार आगामी विधानसभा सत्र के दौरान बंदरों के निर्यात पर लगे प्रतिबंध को उठाने के लिए प्रस्ताव लाएगी, जिसे भारत सरकार से स्वीकृति के लिए प्रेषित किया जाएगा। इससे प्रदेश के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हाल ही में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बंदरों के उत्पात से चिंतित है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बंदरों द्वारा किए जा रहे उत्पातों पर नजर रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुरूप विस्तृत पग उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित सात बंदर बंधीयकरण केंद्रों के माध्यम से 85 हजार से अधिक बंदरों का बंधीकरण किया गया है और इस कार्यक्रम को प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा है।


प्रदेश सरकार किसानों की कृषि भूमि को कंटीली तारों से कवर करने की संभावनाओं का पता लगा रही है ताकि कृषि उत्पादों को जंगली जानवरों से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार ने उच्च मार्गों के किनारों पर बंदरों तथा अन्य जानवरों को खाद्य सामग्री न देने के लिए सूचना पट्ट भी स्थापित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed