{"_id":"747f1c2981e7c02962db17b10349e395","slug":"hp-govt-made-a-committee-for-hrtc-pensioners-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआरटीसी कर्मियों की पैंशन से जुड़ी अहम खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआरटीसी कर्मियों की पैंशन से जुड़ी अहम खबर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचआरटीसी ने कर्मचारियों को पेंशन की आस बंध गई है। प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए टीम गठित कर दी है। प्रदेश पथ परिवहन निगम में कर्मचारियों को पेंशन की आस बंध गई है। प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन
चीफ सेक्रेटरी इसके चेयरमैन जबकि एसीएस परिवहन और एमडी इसके सदस्य होंगे। एचआरटीसी कर्मचारियों को किन नियमों के तहत से पेंशन दी जा सकती है। इसको लेकर टीम एक महीने में रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश सरकार को सौंपेंगी। मंत्रिमंडल की बैठक से मंजूरी मिलने के बाद प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
एचआरटीसी में 8 हजार से अधिक कर्मचारी हैं जबकि 7 सौ के करीब कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। परिवहन निगम एचआरटीसी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निगम पेंशन फंड से पेंशन देता है, लेकिन अब पेंशन फंड में पैसा नहीं है।
विज्ञापन
ऐसे में एचआरटीसी प्रबंध निगम को पेंशन देने के लाले पड़ गए हैं। कई ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारी है जिन्हें तीन महीने से पेंशन तक नहीं मिली है। यही नहीं ग्रेच्युटी का पैसा भी निगम के पास फंसा है। निगम की वित्तीय स्थिति ठीक न होने के कारण निगम प्रबंधन ने यह मामला प्रदेश सरकार से उठाया था, अब सरकार ने पेंशन देने के लिए कमेटी गठित की है।