{"_id":"5975fc714f1c1b13158b4822","slug":"hp-govt-letter-bomb-on-kotkhai-gangrape-and-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़िया केस को लेकर विधायकों के पत्र बम से कांग्रेस में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़िया केस को लेकर विधायकों के पत्र बम से कांग्रेस में मचा हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Jul 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को पद से हटाने के लिए 6 विधायकों के आलाकमान को लिखे पत्र बम से पार्टी में हड़कंप मचा है। पत्र में गुड़िया प्रकरण से सरकार की फजीहत को आधार बनाने के साथ सरकार में कई राजनीतिक पदों पर चहेतों को तरजीह देने की नाराजगी भी जताई गई है।
विज्ञापन
प्रदेश संगठन के बाद अब विधायकों के मुखर होने से मुख्यमंत्री की सियासी मुश्किलें बढ़ाता दिख रहा है। मंगलवार को मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली जा रहे हैं, जहां विधायकों के पत्र बम पर दोनों पक्षों में मंथन होगा।
विज्ञापन
चार दिन पहले 6 विधायकों के नेतृत्व परिवर्तन के लिए लिखे पत्र की जानकारी लीक होने से सरकार में आंतरिक मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। छह विधायकों का अपनी ही सरकार के खिलाफ अंगुली उठाने से मामला और गंभीर हो गया है।
विज्ञापन
नेतृत्व परिवर्तन की बात कर विधायकों ने सीएम के कामकाज पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पत्र में गुड़िया प्रकरण का उल्लेख करने के साथ सरकार में होने वाली राजनीतिक तैनातियों में सिर्फ वीरभद्र कैंप को तरजीह मिलने की बात भी कही गई है।
दिन भर सियासी गलियारों में पत्र लिखने वाले विधायकों के नामों की चर्चा होती रही। एक मंत्री के भी हस्ताक्षर होने की बात सामने आने से मामलों को कांग्रेसी बेहद गंभीर बता रहे थे।
प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हाईकमान को विधायकों की ओर से लिखा पत्र पार्टी का आंतरिक मामला है। बतौर प्रदेश अध्यक्ष यह मेरी जिम्मेदारी है कि अगर विधायकों की नाराजगी है तो उसको निश्चित तौर पर आलाकमान के समक्ष उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार पूरी तरह से स्थिर है।
शिंदे से मिलेंगे वीरभद्र-सुक्खू
सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी सुशील शिंदे से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं की एक साथ शिंदे के साथ मुलाकात होनी है। शिंदे के अलावा भी दोनों नेताओं की आलाकमान से अलग अलग मुलाकात हो सकती है।
सीएम गुड़िया प्रकरण से पैदा हुए सियासी हालात को लेकर आलाकमान से चर्चा करेंगे, जबकि सुक्खू भी प्रकरण से आगामी चुनावों पर पड़ने वाले प्रभाव से अवगत करवाएंगे। आला नेताओं से मुलाकात के दौरान सीएम मेजर विजय सिंह मनकोटिया प्रकरण पर संगठन की भूमिका को लेकर भी सवाल खड़े कर सकते हैं तो दूसरी तरफ सुक्खू भी संगठन को लेकर सरकार की अनदेखी का मामला उठा सकते हैं।