फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP govt issue information regarding Priyanka Gandhi land in himachal.

हिमाचल सरकार ने सार्वजनिक किया प्रियंका गांधी की जमीन का ब्योरा

Sun, 17 Apr 2016 10:41 AM IST
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 17 Apr 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
HP govt issue information regarding Priyanka Gandhi land in himachal.
सरकार की ओर से बताया है कि प्रियंका ने बागवानी के लिए शिमला के छराबड़ा में 4 हेक्टेयर जमीन खरीदी है।

हिमाचल में प्रियंका गांधी वॉड्रा की संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक करने का मामला भले ही हाईकोर्ट में हो लेकिन प्रदेश सरकार ने बागवानी के लिए खरीदी उनकी जमीन का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। सरकार की ओर से बताया है कि प्रियंका ने बागवानी के लिए शिमला के छराबड़ा में 4 हेक्टेयर जमीन खरीदी है।

विज्ञापन


जमीन का खसरा नंबर भी सार्वजनिक कर दिया है। राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश भू सुधार अधिनियम की धारा 118 के अंतर्गत भूमि खरीदने के लिए प्रियंका गांधी को 14 मार्च 2013 को मंजूरी दी थी। बता दें कि यह जमीन छराबड़ा में प्रियंका के निर्माणाधीन घर के साथ ही लगती है।
विज्ञापन


हाल ही में विधानसभा सत्र के दौरान शिमला से विधायक सुरेश भारद्वाज ने सरकार से पूछा था कि पिछले तीन साल में कितने लोगों ने धारा- 118 के तहत जमीन खरीदने के लिए आवेदन किया और कितनों को अनुमति प्रदान की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना सार्वजनिक न करने के लिए प्रियंका ने की थी हाईकोर्ट में अपील

HP govt issue information regarding Priyanka Gandhi land in himachal.
प्रियंका गांधी ने सुरक्षा का खतरा जताते हुए सूचना देने पर आपत्ति जताई थी।

जवाब में सरकार की ओर से राजस्व विभाग ने बताया था कि पिछले तीन साल में हिप्र मुजारियत एवं भू सुधार अधिनियम की धारा 118 के तहत भूमि खरीदने एवं विक्रय के लिए 615 लोगों ने आवेदन किया था जिनमें से प्रियंका गांधी समेत 562 आवेदकों को अनुमति प्रदान की गई।

विभाग ने प्रियंका गांधी समेत सभी 562 लोगों के  नाम, पते, जमीन का पूरा विवरण, उपयोग का कारण और जमीन खरीदने की अनुमति प्रदान करने की तिथि की जानकारी सार्वजनिक की है।

सूचना सार्वजनिक न करने के लिए प्रियंका ने की थी हाईकोर्ट में अपील
आरटीआई एक्टिविस्ट देव आशीष भट्टाचार्या ने सूचना के अधिकार के जरिये प्रियंका गांधी की शिमला में खरीदी गई जमीनों की पूरी जानकारी मांगी थी। प्रियंका गांधी ने सुरक्षा का खतरा जताते हुए सूचना देने पर आपत्ति जताई थी।

मामला राज्य सूचना आयोग तक पहुंच गया और जब आयोग ने सूचना सार्वजनिक करने के आदेश दिए तो प्रियंका ने हिमाचल हाईकोर्ट में आयोग के आदेश को चैलेंज कर दिया था। तब से यह मामला कोर्ट में लंबित चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed