फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt increased sugar quota in himachal.

17 लाख लोगों को सरकार ने दी बड़ी राहत

Wed, 08 Oct 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 08 Oct 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
hp govt increased sugar quota in himachal.

हिमाचल सरकार ने लगभग 17 लाख उपभोक्ता परिवारों की दिवाली में मिठास घोल दी है। दिवाली पर प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी। यह फैसला राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के निदेशक मंडल की बैठक में मंगलवार को लिया गया है।

विज्ञापन


राज्य खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री जीएस बाली की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जो व्यक्ति दिवाली पर अतिरिक्त चीनी चाहता है, वह निगम को डिमांड भेजे। उसे बाजार रेट से कम मूल्य पर नो प्राफिट नो लॉस पर चीनी बेची जाएगी।
विज्ञापन


वर्तमान में हिमाचल के राशन डिपो के माध्यम से रियायती चीनी 600 ग्राम प्रति व्यक्ति प्रति माह दी जा रही है।

बाली ने जारी किए दिशा निर्देश
इसे एपीएल को 19.50 रुपये और अन्य परिवारों को 13.50 रुपये प्रति किलो के हिसाब से उपलब्ध करवाया जा रहा है। मंगलवार की बीओडी बैठक के बाद राज्य सचिवालय में हुई पत्रकार वार्ता में मंत्री जीएस बाली ने कहा कि दिवाली पर जहां प्रति व्यक्ति 100 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इस फेस्टिवल पर चीनी की मांग खूब रहने के कारण अतिरिक्त चीनी लोगों को डिमांड बेस पर बाजार से कम रेट पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

बाली ने कहा कि यह 37 या 38 रुपये प्रति किलो के हिसाब से दी जाएगी। इसके लिए संबंधित डिपो के माध्यम से जल्द से जल्द डिमांड भेजी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed