{"_id":"693819b24ee027635d5b78a1273ca1e7","slug":"hp-govt-increase-stipend-of-patwari-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटवारियों को सरकार का तोहफा, बढा स्टाइपेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटवारियों को सरकार का तोहफा, बढा स्टाइपेंड
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 03 Mar 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने ट्रेनी पटवारियों का स्टाइपेंड बढ़ा दिया है। पहले ट्रेनिंग पटवारियों को 1000 रुपये मासिक स्टाइपेंड मिलता था, अब इन्हें 3000 रुपये मिलेंगे। प्रदेश सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
हिमाचल में 600 के करीब पटवारी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें कई पटवारियों को जोगिंद्रनगर में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जबकि कुछ ट्रेनिंग पटवारियों को सर्कल में तैनात पटवारियों के साथ अटैच करके फील्ड में जमीन की पैमाइश करने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
हिमाचल में पटवारियों का टोटा है। 544 सर्कल ऐसे हैं जहां नियमित तौर पर पटवारी नहीं है। इन सर्कलों का अतिरिक्त कार्यभार दूसरे पटवारियों को सौंपा है। पटवारियों की कमी के चलते सरकार ने 600 के करीब नए पटवारियों की नियुक्ति करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
इसके लिए लिखित परीक्षा ली गई थी जिसमें 600 के करीब लोगों का पटवारियों के लिए चयन किया गया था। इन पटवारियों को प्रशिक्षण लेते हुए करीब एक साल हो गया है। एक साल के बाद ट्रेनिंग पटवारियों की सर्कलों में तैनात किया जाना है।
राजस्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर का कहना है कि ट्रेनिंग पटवारियों का स्टाइपेंड बढ़ा दिया है, अब ट्रेनिंग करने वाले पटवारियों को 3000 रुपये स्टाइपेंड दिया जाएगा। ट्रेनी पटवारी काफी समय से स्टाइपेंड की मांग कर रहे थे।