फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt increase Salary of PTA Teachers.

हजारों शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने बढ़ा दी सैलरी

Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 31 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
HP Govt increase Salary of PTA Teachers.

हिमाचल सरकार ने पीटीए शिक्षकों के मानदेय में 1400 से 2700 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। सितंबर महीने में इन शिक्षकों को बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। बता दें कि सरकार ने पहली अप्रैल से अनुबंध शिक्षकों की ग्रेड पे में पचास फीसदी बढ़ोतरी की थी।

विज्ञापन


पीटीए शिक्षकों को अनुबंध शिक्षकों के वेतन का 90 फीसदी मानदेय मिलता है। अनुबंध शिक्षकों की ग्रेड पे बढ़ने के बाद पीटीए शिक्षक भी उसी तर्ज पर मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे थे। सरकार ने मंगलवार को मानदेय बढ़ोतरी के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में 1359 पीटीए शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। स्कूल और कॉलेजों में यह शिक्षक नियुक्त हैं। सीएंडवी का मानदेय प्रतिमाह 1400 रुपये, टीजीटी का 1600 रुपये, लेक्चरर का 1890 रुपये और असिस्टेंट प्रोफेसर का 2700 रुपये मानदेय बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब मिलेगी ज्यादा सैलरी, एरियर भी मिलेगा

HP Govt increase Salary of PTA Teachers.

पहली अप्रैल से पीटीए शिक्षकों को मानदेय बढ़ोतरी मिलेगी। बीते पांच महीनों का एरियर भी मिलेगा। पीटीए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विवेक मेहता ने मानदेय बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, प्रधान सचिव शिक्षा आरडी धीमान और वित्त महकमे का आभार जताया है।

सोलन के बच्चों को सम्मानित करेगा शिक्षक महासंघ
हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। महासंघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. मामराज पुंडीर, जिला सोलन अध्यक्ष नरेंद्र कपिला, राजेन्द्र वर्मा, भीषम, भगत राम ठाकुर ने बताया कि 2 अक्तूबर को महासंघ दाडलाघाट में प्रतिभा सम्मान समारोह करवा रहा है।

इसमें जिले के 400 से ज्यादा सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले होनहार बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। गरीब होनहार 12  बच्चों को छात्रवृत्ति देने की घोषणा की जाएगा। इसी दिन सोलन जिले के 10 सेवानिवृत्त अध्यापकों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राज्यपाल मुख्यातिथि होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed