फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt increase rice quota foa APL card holders.

राशनकार्ड धारकों को राहत, बढ़ गया चावल का कोटा

Fri, 20 Nov 2015 11:18 AM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
hp govt increase rice quota foa APL card holders.

प्रदेश सरकार ने साढ़े बारह लाख एपीएल राशनकार्ड धारकों को राहत दी है। दिसंबर महीने में उपभोक्ताओं को 7 किलोग्राम चावल का कोटा मिलेगा। बीते पांच माह से उपभोक्ताओं को 6 किलोग्राम प्रति राशनकार्ड चावल उपलब्ध कराया जा रहा था।

विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने उपभोक्ताओं को अतिरिक्त चावल का कोटा देने के जिला खाद्य नियंत्रक अधिकारी को आदेश जारी कर दिए हैं।प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड धारक हैं।

विज्ञापन


इसमें साढ़े बारह लाख एपीएल परिवार जबकि अन्य आईआरडीपी और अंत्योदय परिवार से हैं। यह राहत एपीएल राशनकार्ड उपभोक्ताओं को दी गई है। आईआरडीपी और अंत्योदय परिवार को पहले से ही नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट के तहत 35 किलो राशन उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार इतना मिलेगा आटा

hp govt increase rice quota foa APL card holders.

इसमें 15 किलो चावल और 20 किलो आटा शामिल है। खाद्य आपूर्ति निगम एपीएल उपभोक्ताओं को पहले की तहत 15 किलो आटा उपलब्ध कराएगा। हालांकि आटे के कोटे में भी एक किलो की बढ़ोतरी की जानी प्रस्तावित थी। लेकिन फिलहाल यह पहले की तरह ही 15 किलो रहेगा।

खाद्य आपूर्ति विभाग के निदेशक प्रियतु मंडल का कहना है कि उपभोक्ताओं को दिसंबर महीने में 7 किलोग्राम चावल का कोटा मिलेगा। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से सभी डीएफसी को आदेश जारी कर दिए हैं। उपभोक्ता डिपो से अगले महीने निर्धारित कोटे की डिमांड कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed