{"_id":"561e186a87b0f87fe4773d55a7f51523","slug":"hp-govt-increase-admision-date-for-students-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों स्कूली छात्रों के लिए बड़ी खबर, पढ़ें जरूर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 15 May 2015 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने जमा एक और जमा दो कक्षाओं में दाखिले की तिथि बढ़ा दी है। यह तिथि 23 मई तक बढ़ाई है। उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से उपनिदेशकों को लेट फीस के साथ एडमिशन दिलाने के आदेश जारी किए गए हैं। अतिरिक्त निदेशक डा. अमरदेव की ओर से जारी आदेशों में स्कूलों में बड़ी संख्या में जमा एक और जमा दो कक्षाओं में छात्रों को दाखिले से वंचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसमें कई कारण सामने आए हैं। इनमें दसवीं का परिणाम घोषित करना भी एक है। इसे देखते हुए दोनों कक्षाओं में स्कूलों में दाखिले की तिथि बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। इसकेलिए 10 रुपये लेट फीस ली जाएगी। यह भी नोट करने को कहा है कि इसके बाद दाखिले की तिथियों में कोई भी एक्सटेंशन नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
एक महीने में इंटरनेट से जोड़ें स्कूलों को
उच्च शिक्षा निदेशक ने आदेश दिए हैं कि प्रदेश के सभी सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों को इंटरनेट या ब्रांडबैंड सुविधा से जोड़ा जाएगा। आदेश जारी किए हैं कि आईसीटी से संबंधित प्रोजेक्टों को केवल तभी संचालित किया जा सकता है, जब इंटरनेट की सुविधा हो। इसके लिए बजट का प्रबंध आरएमएसए ग्रांट, एमलगामेटिड ग्रांट, पीटीए फंड और अन्य किसी भी फंड से करने को कहा गया है।
विज्ञापन
प्रयोग के लिए जानवरों का इस्तेमाल न करें
उच्च शिक्षा निदेशक ने सभी कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को आदेश जारी किए हैं कि वे किसी भी तरह के प्रैक्टिकल के लिए जानवरों या ऐसे किसी पौधे का इस्तेमाल न करें, जो वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट में शामिल हैं। कहा कि पीपल ऑफ एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) के ऑब्जेक्शन के एक पत्र के मिलने के बाद ये निर्देश जारी किए जा रहे हैं।