{"_id":"bed4753de7ff6c155c3645a2f91bcb6d","slug":"hp-govt-give-extension-computer-teachers-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के विरोध के बावजूद सरकार ने लिया ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के विरोध के बावजूद सरकार ने लिया ये फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 01 Oct 2015 03:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के 1248 सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों के विरोध के बावजूद सरकार ने निजी कंपनी नाइलिट को एक साल की एक्सटेंशन दे दी है। उच्च शिक्षा विभाग ने बुधवार को आदेश जारी कर निजी कंपनी का 30 सितंबर 2016 तक कार्यकाल बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
कंपनी को नौवीं से लेकर 12 कक्षा तक आईटी शिक्षा देने के लिए अधिकृत किया गया है। कंपनी को लगातार चौथे साल एक्सटेंशन मिली है। उच्च शिक्षा निदेशक दिनकर बुराथोकी ने कंपनी को एक्सटेंशन देने की पुष्टि की है। उधर, प्रदेश कंप्यूटर शिक्षक संघ ने एक्सटेंशन देने का विरोध किया है।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष रोशन मेहता ने बताया कि वीरवार को मुख्यमंत्री से संघ का प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। एक्सटेंशन का विरोध किया जाएगा। सरकार को कई बार इस मांग से अवगत करवाया, बावजूद इसके एक्सटेंशन देना दुखद है। एक्सटेंशन देने के विरोध में प्रदेश के 1248 स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा ठप कर दी है।
विज्ञापन
आउटसोर्सिंग पर तैनात 1441 कंप्यूटर शिक्षकों ने निजी कंपनी को एक्सटेंशन देने के विरोध में कक्षाओं का बहिष्कार किया है। अध्यक्ष रोशन मेहता ने बताया कि कंप्यूटर शिक्षक बीते 14 सालों से उन्हें नियमित करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन मांग को हर बार अनसुना किया जाता है। प्रदेश भर के आईटी शिक्षकों को कंपनी की ओर से फरवरी 2015 के बाद से अभी तक पगार नहीं दी गई है।