फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt first cabinet meeting in 2016.

कैबिनेट की बैठक आज, लिए जाएंगे अहम फैसले

Thu, 14 Jan 2016 11:42 AM IST
Updated Thu, 14 Jan 2016 11:42 AM IST
विज्ञापन
hp govt first cabinet meeting in 2016.

आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज में पढ़ाने वाले वरिष्ठ डॉक्टरों का सेवाकाल तीन साल बढ़ाने पर वीरवार को हिमाचल सरकार मुहर लगा सकती है। वीरवार को मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में फैकल्टी चिकित्सकों की सेवानिवृत्ति आयु 62 साल से बढ़ाकर 65 साल की जा सकती है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमे ने कैबिनेट की मंजूरी के लिए यह प्रस्ताव भेजा है। बैठक में इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पड़े विभिन्न पदों को भरने की भी मंजूरी मिल सकती है। वीरवार सुबह 11 बजे राज्य सचिवालय में कैबिनेट बैठक होगी। बड़ी संख्या में एजेंडे लगे होने के कारण यह बैठक काफी लंबी खिंच सकती है।

विज्ञापन

कई बड़ी योजनाओं पर लग सकती है मुहर

hp govt first cabinet meeting in 2016.

हिमाचल प्रदेश में बाइक टैक्सी योजना के मॉडल को भी मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी के लिए रखा जाना प्रस्तावित है। इसी साल से हिमाचल में बाइक टैक्सी योजना को शुरू करने की योजना है। प्रदेश पथ परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के चार शहरों में बाइक टैक्सियां चलाना चाहता है।

पहले चरण में शिमला, मनाली, धर्मशाला और डलहौजी में पायलट आधार पर इन्हें चलाया जाएगा। इसके अलावा सिंगल सिगरेट बिक्री के मामले में कुछ श्रेणियों के कारोबारियों को राहत देने पर भर मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा की जा सकती है।

मंत्रिमंडल की बैठक में स्टोक्स नहीं हो पाएगी शामिल
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स अस्वस्थता के कारण शामिल नहीं हो पाएगी। बैठक में शामिल होने के लिए कैबिनेट के अधिकतर मंत्री बुधवार रात तक शिमला पहुंच गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed