फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Decrease interest rate on Employees GPF in Himachal.

लाखों कर्मचारियों को झटका, सरकार ने जीपीएफ पर ब्याज दर घटाई

Wed, 03 Aug 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 Aug 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
HP Govt Decrease interest rate on Employees GPF in Himachal.

हिमाचल सरकार ने लाखों कर्मचारियों को झटका देते हुए जीपीएफ पर ब्याज दर घटा दी है। इसे 8.8 प्रतिशत से घटाकर 8.1 प्रतिशत कर दिया है। राज्य सरकार के वित्त विभाग ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


यह फैसला एक अप्रैल 2016 से 30 सितंबर 2016 तक लागू होगा। केंद्र सरकार की ओर से इस वित्त वर्ष की पहली छमाही के लिए जीपीएफ की ब्याज दर को घटाने के बाद ही हिमाचल सरकार ने यह फैसला किया है।
विज्ञापन


प्रदेश में वर्ष 2003 से पहले नियमित किए गए कर्मचारियों को जीपीएफ मिलता है जबकि इसके बाद नियमित होने वाले कर्मचारियों को ईपीएफ और सीपीएफ का ही लाभ मिलता है। वर्ष 2003 से पहले नियमित किए गए कर्मचारियों की संख्या हिमाचल में लगभग दो लाख है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारी संघ ने किया विरोध

HP Govt Decrease interest rate on Employees GPF in Himachal.

हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी संघ के अध्यक्ष एसएस जोगटा ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने ही ब्याज दरों को घटाकर बड़ा अहित किया है। राज्य सरकार को केंद्रीय आदेशों का अनुसरण करना होता है। ऐसे में इसके लिए केंद्र सरकार ही दोषी है।

‘जीपीएफ पर ब्याज दर हर छह महीने बाद केंद्र सरकार ही तय करती है। राज्य सरकार केंद्रीय निर्देशों का ही अनुसरण करती है। यह सही है कि ये दर 0.7 प्रतिशत घटाई गई है। पहले ये 8.8 प्रतिशत थी, अब 8.1 प्रतिशत है।’-श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, हिमाचल सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed