फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt decision on batchwise recruitment of officers in himachal.

अफसरों की भर्ती पर लगा प्रतिबंध हटाने की तैयारी

Thu, 04 Feb 2016 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Feb 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
hp govt decision on batchwise recruitment of officers in himachal.

प्रदेश में क्लास वन अफसरों और डॉक्टरों की बैचवाइज भर्ती पर लगाई गई रोक को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस मामले पर दोबारा विचारकिया जाएगा। सरकार ने बैचवाइज की जगह कमीशन से भर्ती को बीते साल मंजूरी दी है।

विज्ञापन


बुधवार को राज्य सचिवालय में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर से हिमाचल डेंटल सर्जन एसोसिएशन ने मुलाकात कर बैचवाइज भर्ती की वकालत की। स्वास्थ्य मंत्री ने आश्वस्त करते हुए बताया कि कैबिनेट बैठक में दोबारा से मामला ले जाया जाएगा।
विज्ञापन


हिमाचल डेंटल सर्जन एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. अनुराग, उपाध्यक्ष डा. बनिश और प्रवक्ता डा. मनोज ने स्वास्थ्य मंत्री से डेंटल डाक्टरों के नए पद सृजित करने की मांग भी की। आयुर्वेद, डेंटल, वेटरनरी, होम्योपैथी डॉक्टरों सहित प्रदेश के क्लास वन अफसरों की सरकार ने भर्ती कमीशन से करने का फैसला लिया है। सरकार ने अधिसूचना जारी कर बैचवाइज भर्ती पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह इस मामले को लेकर विरोध भी जता चुके हैं। हालांकि, कैबिनेट की जिस बैठक में कर्ण सिंह मौजूद नहीं थे, उसमें ही आयुर्वेद डॉक्टरों की बैचवाइज भर्ती पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद अन्य डॉक्टरों और क्लास वन अफसरों के मामले में भी यह फैसला लिया गया।


सरकार के इस फैसले का हर तरह से विरोध होने के बाद मामले पर दोबारा विचार होने जा रहा है। संभावित है कि फरवरी महीने में होने वाली कैबिनेट बैठक में इस मामले को लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed