फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Cut Down Surcharge on Electricity for industries.

उद्योगपतियों को राहत, सरकार ने बिजली पर सरचार्ज घटाया

Fri, 30 Dec 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 30 Dec 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Cut Down Surcharge on Electricity for industries.

दूसरे राज्यों से बिजली सप्लाई लेने वाले उद्योगों पर हिमाचल सरकार ने सरचार्ज घटा दिया है। उद्योगपतियों को राहत देते हुए मंत्रिमंडल ने सरचार्ज की राशि प्रति यूनिट 78 पैसे की जगह 51 पैसे तय की थी। वीरवार को सरकार ने विद्युत कर संशोधित विधेयक 2016 को अधिसूचित कर दिया है।

विज्ञापन


राज्य बिजली बोर्ड की ट्रांसमिशन लाइन प्रयोग करने पर सरचार्ज वसूला जाता है। हिमाचल की कुछ सीमेंट और अन्य औद्योगिक इकाइयां बाहरी राज्यों से सस्ती दरों पर साल में कुछ महीने बिजली सप्लाई खरीदती हैं। नवंबर महीने की मंत्रिमंडल बैठक में हिमाचल प्रदेश विद्युत (कर) संशोधन विधेयक 2016 को स्वीकृति दी गई थी।
विज्ञापन


उपभोक्ता निर्बाध प्रवेश सुविधा के लिए विद्युत कर तथा भारतीय ऊर्जा विनियम से प्राप्त विद्युत पर 51 पैसे प्रति यूनिट की दर से कर निर्धारण प्रस्तावित किया गया है। प्रदेश की करीब एक दर्जन औद्योगिक इकाइयां बाहरी राज्यों से सस्ती दरों पर बिजली लेती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजली सप्लाई लेने के लिए यह इकाइयां हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड का ट्रांसमिशन नेटवर्क इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए बोर्ड को कंपनियां सरचार्ज अदा करती हैं। सरकार ने सरचार्ज राशि को घटाकर उद्योगपतियों को बड़ी राहत दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed