फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp govt Charge Sheet Former headmaster in teasing case

छेड़छाड़ मामले में पूर्व मुख्य अध्यापिका चार्जशीट, विभाग ने की कार्रवाई

Sat, 04 Aug 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 04 Aug 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
hp govt Charge Sheet Former headmaster in teasing case

राजधानी शिमला के मेफील्ड स्कूल में हुए छेड़छाड़ के मामले में उच्च शिक्षा निदेशालय ने पूर्व मुख्य अध्यापिका को चार्जशीट कर दिया है। मुख्य अध्यापिका को जारी कारण बताओ नोटिस का स्पष्ट जवाब नहीं देने पर निदेशालय ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव डॉ. अरुण कुमार शर्मा के आदेशानुसार शुक्रवार को निदेशालय ने मुख्य अध्यापिका को चार्जशीट करने के आदेश जारी किए। स्कूली छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में करीब एक माह पूर्व मुख्य अध्यापिका को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


मुख्य अध्यापिका ने नोटिस का जवाब गोलमोल दिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य अध्यापिका ने नोटिस के जवाब में आरोपी शिक्षक की ओर से सही तरीके से न पढ़ाने की शिकायतें मिलने और उक्त शिक्षक द्वारा दिए गए माफीनामा का उल्लेख किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए छेड़छाड़ का मामला

hp govt Charge Sheet Former headmaster in teasing case

मई महीने में हुई पूछताछ के दौरान मुख्य अध्यापिका ने शिक्षा सचिव के समक्ष बताया था कि सितंबर 2017 में छेड़छाड़ के मामले में इसी आरोपित शिक्षक से माफीनामा भी लिखवाया गया था।

इस लापरवाही के चलते निदेशालय ने मुख्य अध्यापिका को चार्जशीट किया है। उधर, 26 अप्रैल को एक शिक्षक द्वारा 11 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी शिक्षक को निदेशालय पहले ही सस्पेंड कर चुका है।

मामले की जांच में पता चला कि आरोपी शिक्षक पहले भी छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता रहा है। स्कूल प्रबंधन इस मामले को हमेशा रफा-दफा कर देता था। इस मामले में निदेशालय ने मुख्य अध्यापिका का मेफील्ड स्कूल से सोलन जिला में तबादला कर दिया है, लेकिन मुख्य अध्यापिका ने अभी तक पद नहीं संभाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed