{"_id":"db83379539a60431f3a4c6845cc00ded","slug":"hp-govt-cancel-1300-posts-in-pwd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने इस विभाग में खत्म किए 1300 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने इस विभाग में खत्म किए 1300 पद
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 26 Sep 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में 1300 नॉन फंक्शनल पोस्टों को खत्म कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने बीते तीन और चार साल से इन पोस्टों को नहीं भरा था। वीरवार को मंत्रिमंडल की बैठक में इस पदों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में सर्वसहमति से इन पदों को रद्द करना का फैसला लिया गया। लोक निर्माण विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रद्द किए गए पदों में बेलदार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लिपिक, ड्राफ्ट्समैन आदि शामिल है। लोक निर्माण विभाग में लंबे समय से खाली पदों को नहीं भरा जा रहा है।
विज्ञापन
हालत यह है कि दो का काम एक कर्मचारी से लिया जा रहा है। बड़े पदों पर अधिकारियों की तैनाती की गई है जबकि फील्ड में सेवाएं देने के लिए कर्मचारियों का अभाव है। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ नरेश शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग में 1300 नॉन फंक्शनल पोस्टों को मामला मंत्रिमंडल में भेजा गया था।
विज्ञापन
कैबिनेट में गया था मामला: शर्मा
लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ नरेश शर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग में 1300 नॉन फंक्शनल पोस्टों को मामला मंत्रिमंडल में भेजा गया था। लोक निर्माण विभाग में कर्मचारियों की कमी के चलते अधिकांश कार्य ठेके पर किए जा रहे हैं। यहीं नहीं सड़कों में अगर पैच वर्क का काम भी करना है तो उसे भी ठेके पर दिया जा रहा है।