{"_id":"583bab514f1c1b5b29088ba9","slug":"hp-govt-cabinet-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट की बैठक आज, नई नौकरियों और इंटरव्यू पर आएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट की बैठक आज, नई नौकरियों और इंटरव्यू पर आएगा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 28 Nov 2016 09:28 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के इंटरव्यू खत्म करने पर सोमवार को फैसला हो सकता है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में सैकड़ों पदों पर भर्तियों को भी कैबिनेट से मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
ऑनलाइन शॉपिंग पर पांच फीसदी टैक्स लेने के नियमों को भी मंत्रिमंडल मंजूर कर सकता है। भू-सुधार अधिनियम में संशोधन पर चर्चा के अलावा धारा 118 के तहत कुछ मंजूरियां मिल सकती हैं। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक सोमवार दोपहर बाद दो बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
सिरमौर में पहले कौशल विकास विश्वविद्यालय खोलने को भी मंत्रिमंडल हरी झंडी दे सकता है। इसी तरह कुछ बिजली परियोजनाओं को भी स्वीकृति देने की तैयारी है। कुछ सरकारी संस्थानों के स्तरोन्नयन का मामला भी बैठक में लाया जा सकता है।
विज्ञापन