फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Cabinet Meeting on 5th October.

वीरभद्र कैबिनेट की बैठक आज, फिर खुलेगा नौकरियों का पिटारा

Wed, 05 Oct 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 05 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Cabinet Meeting on 5th October.

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक बुधवार को राज्य सचिवालय शिमला में होगी। इसमें सैकड़ों रिक्तियां भरने पर फैसला होगा। ये भर्तियां स्वास्थ्य, गृह समेत कई अन्य विभागों में होगी। लगभग ढाई सौ से अधिक पदों को भरा जा सकता है।

विज्ञापन


कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद कई छोटे निष्क्रिय बिजली प्रोजेक्टों को भी रद्द किया जा सकता है। कई परियोजनाओं को बार-बार नोटिस दिए जाने के बाद शुरू नहीं किया जा पा रहा है। इन पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


इसके अलावा चीनी के नए टेंडर पर भी मंत्रिमंडल में चर्चा हो सकती है। बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक सवेरे साढे़ 10 बजे शुरू होगी। सीएम वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में कई लंबित मसलों पर चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों को मिल सकता है तोहफा

HP Govt Cabinet Meeting on 5th October.

इसमें पांच साल का अनुबंध पीरियड पूरा करने वाली नर्सों पर भी फैसला हो सकता है। पिछली कैबिनेट बैठक में भी एजेंडे में यह मामला शामिल था, लेकिन बाद में इसे ड्राप कर दिया गया। इस बार इस मुद्दे पर एक राय बनने की उम्मीद है।

बता दें सीएम वीरभद्र सिंह ने नौकरी में पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाली नर्सों को स्थायी करने की घोषणा की थी। मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल होने के लिए कई मंत्री मंगलवार शाम तक शिमला पहुंच गए थे। कई अन्य को बुधवार सवेरे ही इस बैठक में पहुंचना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed