{"_id":"58ea45444f1c1b1a205b6cb2","slug":"hp-govt-cabinet-meeting-on-10th-april","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैबिनेट बैठक आज, आउटसोर्स कर्मियों और बेरोजगारी भत्ते पर आएगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैबिनेट बैठक आज, आउटसोर्स कर्मियों और बेरोजगारी भत्ते पर आएगा फैसला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 10 Apr 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आउटसोर्स कर्मचारियों को सरकारी सेवाओं में लाने की नीति को सोमवार को राज्य मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने के नियमों और दिशा-निर्देशों पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन
सोमवार को चार बजे राज्य सचिवालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी, जिसमें कई अहम फैसले होने संभावित हैं। सीएम वीरभद्र सिंह ने 10 मार्च को अपने बजट भाषण में यह घोषणा की थी कि आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए एक महीने के भीतर नीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो यह नीति अब तैयार है। अब एक महीने का समय बीत जाने के बाद इसे राज्य मंत्रिमंडल अपनी मंजूरी देगा। ऐसे ही प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में विभिन्न विभागों में भर्तियां करवाने को भी मंजूरी मिल सकती है।
विज्ञापन
इससे युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खुल सकते हैं। कई सरकारी संस्थानों को स्तरोन्नत करने पर भी फैसला हो सकता है। कई बिजली परियोजनाओं को भी स्वीकृति दी जा सकती है। इसके अलावा शराब ठेकों के आवंटन पर भी मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया जा सकता है।