फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Cabinet approved 453 recruitment in Himachal.

वीरभद्र कैबिनेट ने निकाली बंपर सरकारी नौकरियां, 453 पदों पर होगी भर्ती

Wed, 06 Sep 2017 07:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 06 Sep 2017 07:45 AM IST
विज्ञापन
HP Govt Cabinet approved 453 recruitment in Himachal.

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सरकार ने विभिन्न विभागों के 453 पदों को भरने की मंजूरी प्रदान की। मंत्रिमंडल ने अनुबंध आधार पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 110 रिक्त पदों को भरने की स्वीकृति प्रदान की।

विज्ञापन


इसके अलावा पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय मेडिकल कालेज चंबा में 110 स्टाफ  नर्सों को नियुक्त करने का निर्णय भी लिया गया। मंत्रिमंडल ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में पंप आपरेटरों के रिक्त पदों को प्रमोट कर फोरमैन के 96 पद,
विज्ञापन


अनुबंध आधार पर समाज शास्त्र तथा शारीरिक शिक्षा में असिसटेंट प्रोफेसर (कालेज कैडर) के 20 पद, राजकीय पॉलिटेक्निक में विभिन्न विषयों के प्रवक्ताओं के 31 बैकलॉग पद भरने, अनुबंध आधार पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग में पब्लिसिटी असिसटेंट ग्रेड 1 के 12 पद तथा ग्रेड 2 के 12 पद भरने की स्वीकृति प्रदान की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों पर भी नौकरी का मौका

HP Govt Cabinet approved 453 recruitment in Himachal.

इसके अलावा सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग में अधीक्षक ग्रेड 1 के चार पद सृजित करने, विशेष रूप से सक्षम शिशु संस्थान ढली में विभिन्न श्रेणियों के तीन पद भरने, अनुबंध आधार योजना विभाग में अनुसंधान अधिकारी का एक पद सृजित एवं भरने, वन विभाग में सीमित सीधी भर्ती के माध्यम से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों में से चालकों के 16 पद भरने,

सीधी भर्ती के माध्यम से चालकों के 16 पद भरने, बसंतपुर के वृद्धाश्रम में आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी का एक पद, केयरटेकर के तीन पद तथा एक अन्य पद को भरने, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में पदोन्नति के माध्यम से सांख्यिकी सहायक के दो रिक्त पद भरने,

इन विभागों में भी भरे जाएंगे खाली पद

HP Govt Cabinet approved 453 recruitment in Himachal.

आईजीएमसी शिमला के कार्डियक एनेस्थीसिया विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर का एक पद सृजित करने तथा न्यूरो एनेस्थीसिया सेल सृजित कर न्यूरो एनेस्थीसिया के असिस्टेंट प्रोफेसर का एक पद सृजित करने का निर्णय लिया गया।

वहीं, ऑर्थोपेडिक विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के दो पद तथा कार्डियोलॉजी में एक पद प्रोफेसर व एक पद असिस्टेंट प्रोफेसर सहित कुल चार पद सृजित करने की स्वीकृति प्रदान की।

इन निर्णयों के अलावा मंत्रिमंडल ने राज्य महिला आयोग में विधि अधिकारी का एक पद सृजित व भरने, सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध आधार पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग में कलाकारों के 6 पद भरने और हिमाचल प्रदेश राज्य विधि सेवा प्राधिकरण में 6 पद सृजित व भरने की स्वीकृति भी प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed