फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   HP Govt Approve Extension of 9 Industries in Himachal.

युवाओं को नौकरियां देने के लिए सीएम ने लिए बड़े फैसले, लगेगा नया उद्योग

Tue, 07 Mar 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Mar 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
HP Govt Approve Extension of 9 Industries in Himachal.

हिमाचल के जिला मंडी के करसोग के रनडोल गांव में अविशा ग्रुप ड्राई वॉल पुट्टी का नया उद्योग स्थापित करेगा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई राज्य स्तरीय एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण (सिंगल विंडो) की बैठक में नौ अन्य उद्योगों के विस्तार को भी मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


औद्योगिक घराने प्रदेश में कुल 107.73 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे। इन उद्योगों में हिमाचल के 415 युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। सिंगल विंडो में वाहनों के कलपुर्जे बनाने वाली एम्ब्रोस कंपनी, बटर कैश्यू व डाइजेस्टिव मैरी उत्पादन के लिए यूनाइटेड बिस्कुट कंपनी, डीवीडी, सीडीआर और फोटोग्राफिक पेपर उत्पादन के लिए नेक्स्ट स्टार डिजिटल,
विज्ञापन


पॉलीयूरिथेन सेंडविच पेनलस और आइसोलॉइड कंपनी, दवा निर्माण के लिए फार्मा फोरस लैब यूनिट-2, साबुन, शैंपू, शावर जैल, क्रीम और लोशन के उत्पादन के लिए आईटीसी, एंगल चैनल उत्पादन के लिए कुंडलाज लोहा उद्योग को, पैट बॉटल्स उत्पादन के लिए मैसर्ज माइक्रोपैट कंटेनर्स को और ऑटोमोटिव सेफ्टी ग्लास उत्पादन के लिए अतुल ऑटोमोटिव उद्योग के विस्तार को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्य सचिव वीसी फारका, अतिरिक्त मुख्य सचिव तरुण कपूर, मनीषा नंदा, प्रधान सचिव आरडी धीमान, निदेशक उद्योग राजेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed