फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp governor acharya devvrat statement over organic farming

राज्यपाल आचार्य देवव्रत बोले- उम्र बढ़ाएगी प्राकृतिक खेती

Fri, 18 May 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर(कांगड़ा) Updated Fri, 18 May 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
hp governor acharya devvrat statement over organic farming

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने कहा कि रासायनिक और जैविक खेती का पुराना चलन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में उचित नहीं है। जैविक खेती की लागत अधिक है और इससे मिट्टी में मौजूद आवश्यक तत्वों का अत्यधिक उपयोग होता है।इसलिए शून्य लागत प्राकृतिक खेती ही राज्य में खेती का सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।

विज्ञापन


रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों को प्राकृतिक खेती से ही कम किया जा सकता है। उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने के विभिन्न कारणों एवं लाभों और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की अनुकूल नवीनतम रिपोर्ट व सिफारिशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने पालमपुर के चचियां में शून्य लागत प्राकृतिक खेती के तहत प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। राज्यपाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती राष्ट्र को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का बेहतर विकल्प है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा

hp governor acharya devvrat statement over organic farming
प्रतीकात्मक चित्र

प्राकृतिक खेती के उत्पाद न केवल स्वस्थ जीवन जीने में सहायक होते हैं, बल्कि पर्यावरण मित्र भी हैं। इस खेती के अंतर्गत किसानों को एक पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ेगा।

बल्कि, उन्हें बंजर भूमि को पुन उपजाऊ बनाने, पानी का न्यूनतम उपयोग करने, स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित उत्पाद तैयार करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने में भी सहायता मिलेगी। 

उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए किसानों से भारतीय नस्ल की गाय को पालने का आग्रह किया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी, प्रधान सचिव कृषि ओंकार शर्मा, पालमपुर के विधायक

आशीष बुटेल, प्राकृतिक खेती के मास्टर प्रशिक्षक डॉ वजीर, कृषि निदेशक डॉ देशराज शर्मा, कुलपति प्रो अशोक सरियाल और राज्यपाल के सलाहकार डॉ शशिकांत शर्मा आदि मौजूद रहे। 

जिया और बड़सर बनेंगी प्राकृतिक खेती करने वाली पहली पंचायतें 

hp governor acharya devvrat statement over organic farming

प्रदेश में प्राकृतिक खेती का बीड़ा उठाने वाले राज्यपाल आचार्य देवव्रत के मिशन को कृषि विभाग ने भी प्रदेश में आगे बढ़ाने की शुरूआत कर दी है। पालमपुर की बड़सर और जिया पंचायतें जिले में प्राकृतिक खेती का कार्यान्वयन करने वाली प्रथम पंचायतें होंगी।

पालमपुर के चचियां में शून्य लागत प्राकृतिक खेती के तहत प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना’ प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ में प्राकृतिक खेती की बात हुई। शिविर का शुभारंभ करने पहुंचे राज्यपाल ने कहा कि अब

अधिक जीवित रहना है तो रासानियक प्रभावों वाली खेती को कम करना होगा। अन्यथा दुष्परिणाम जल्द सामने आएंगे। अब शून्य लागत प्राकृतिक खेती को अपनाना समय की मांग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed