{"_id":"aeac176b6ae243067b4e6dfa211a0036","slug":"hp-employee-gpf-and-pension-related-records-online-now-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को अब बड़ी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के लाखों कर्मचारियों को अब बड़ी सुविधा
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 22 Sep 2014 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के तीन लाख कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनरों के जीपीएफ और पेंशन रिकॉर्ड रिस्टोर किए जाएंगे। वित्त विभाग ने प्रदेश के सभी विभागों से एक महीने के भीतर सचिवालय स्तर पर रिकॉर्ड जमा करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
इससे अब कर्मचारियों का जीपीएफ और पेंशन ऑनलाइन हो जाएगी। जनवरी 2014 में एजी ऑफिस में आग लगने से सभी कर्मचारियों और पेंशनरों के दस्तावेज जलकर राख हो गए थे।
विज्ञापन
प्रधान सचिव वित्त की ओर से सभी विभागों को पत्र लिखकर 30 दिन के भीतर रिकॉर्ड मंगाए गए है। एजी ऑफिस में जो भी रिकॉर्ड जले हैं, उसकी एक डुप्लीकेट प्रति हर विभाग में उपलब्ध होती है।
विज्ञापन
किस व्यक्ति ने कब कितना लोन लिया, उसे कब-कब जमा किया ये सब रिकॉर्ड विभाग के पास होता है। इसी तरह पेंशनरों के बारे में भी विभाग को सूचना होती है।