फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp electricity employees will be regular now.

खुशखबरी! नियमित होंगे दैनिक भोगी कर्मचारी

Tue, 11 Nov 2014 04:18 PM IST
Updated Tue, 11 Nov 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
hp electricity employees will be regular now.

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के दैनिक वेतन कर्मियों के लिए अच्छी खबर है। बोर्ड के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के 300 कर्मचारियों को नियमित किया जा रहा है। सोमवार को बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी की अध्यक्षता में होल टाइम डॉयरेक्टर्स (डब्ल्यूटीडी) की बैठक में नियमितीकरण को मंजूरी दी गई। एक सप्ताह के भीतर आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

विज्ञापन


लंबे समय से बोर्ड के 300 से अधिक कर्मचारी नियमित होने का इंतजार कर रहे थे। इसको लेकर कर्मचारी संगठनों की ओर से भी मांग की जा रही थी। लिपिक श्रेणी के कर्मचारियों को नियमित होने के एक साल के भीतर उन्हें टाइप टेस्ट पास करना होगा।
विज्ञापन

बन गई सहमति

hp electricity employees will be regular now.

टाइप टेस्ट पास न होने की स्थिति में उन्हें नियमिती लटक जाएगी। टाइप टेस्ट के लिए वही मानक अपनाए जाएंगे, जोकि प्रदेश सरकार की ओर से तय हैं।

किसने क्या कहा?

'डब्ल्यूटीडी की बैठक में 300 कर्मियों को नियमित करने की सहमति बनी है। अब बोर्ड प्रबंधन की ओर से जल्द आदेश जारी कर दिए जाएंगे।' - पीसी नेगी, प्रबंध निदेशक, राज्य विद्युत बोर्ड हिमाचल प्रदेश

'कर्मचारियों को नियमित करने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। बोर्ड प्रबंधन के इस कदम से कर्मचारियों में खुशी है।' - हीरा लाल वर्मा, महासचिव, राज्य विद्युत इंप्लाइज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed