फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hp electricity board increase pension.

पैंशनरों को तोहफा, छह हजार तक बढ़ जाएगी पैंशन

Thu, 29 Jan 2015 09:01 AM IST
Updated Thu, 29 Jan 2015 09:01 AM IST
विज्ञापन
hp electricity board increase pension.

हिमाचल के हजारों पैंशनरों के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश बिजली बोर्ड के आठ हजार पेंशनरों की पेंशन बढ़ेगी। इसमें प्रतिमाह 700 रुपये से लेकर 6000 रुपये तक इजाफा होगा।

विज्ञापन


पैंसठ साल से ज्यादा आयु वाले पेंशनरों को बिजली बोर्ड पेंशन भत्ता देगा। 65, 75 और 85 साल आयु वर्ग के पेंशनरों को क्रमश: 5, 10 और 15 फीसदी पेंशन भत्ता मिलेगा।

विज्ञापन


बुधवार को शिमला में बिजली बोर्ड निदेशक मंडल की बैठक में यह फैसला हुआ है। इससे बिजली बोर्ड पर सालाना 3.86 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

सरकार पहले ही दे चुकी है अलाउंस

hp electricity board increase pension.

बोर्ड के प्रबंध निदेशक पीसी नेगी ने इसकी पुष्टि की है। बिजली बोर्ड के आठ हजार पेंशनर ऐसे हैं, जो 65 साल की आयु पार कर चुके हैं। हिमाचल सरकार ने इस आयु से ऊपर के पेंशनरों को पहले ही पेंशन अलाउंस दे दिया है।

बिजली बोर्ड ने भी प्रदेश सरकार के फैसले का अनुसरण किया है। बीओडी की बैठक में बिजली बोर्ड के 280 विकलांग अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने पर फैसला नहीं लिया जा सका। बोर्ड ने इस मामले में सरकार से सुझाव लेने का निर्णय है, ताकि बोर्ड भी सरकार की नीति को फालो कर सके। यह मामला अगली बीओडी में रखा जा सकता है।

बजट से पहले पेंशनरों ने की मांग

hp electricity board increase pension.

वहीं, प्रदेश पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से बजट सत्र से पहले पेंशनरों की जेसीसी कराए जाने की मांग की है। एसोसिएशन के महासचिव हरि चंद गुप्ता ने कहा कि पेंशनरों की मांगें लंबित हैं।

सभी पैंशनर्स सरकार के समक्ष अपनी मांगें उठाना चाहते हैं। उन्हें उम्मीद है कि सीएम जल्द ही उनकी मांगें पूरी करेंगे लेकिन इसके लिए जेसीसी का होना जरूरी है।

जेसीसी की बैठक में इनका समाधान हो सकता है। उन्होंने कर्मचारियों और पेंशनरों को 7 फीसदी डीए दिए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed