{"_id":"7deba170833de473bd4a44d0ee34b1c1","slug":"hp-election-commession-issue-notification-regarding-nagar-parishad-election-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"52 निकायों के 446 वार्डों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
52 निकायों के 446 वार्डों के लिए चुनाव का शेड्यूल जारी
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 19 Dec 2015 10:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य निर्वाचन आयोग ने शहरी निकायों के चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। प्रदेश की 29 नगर परिषदों और 23 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। तमाम शहरी निकायों में 10 जनवरी, 2016 को मतदान होगा। उसी दिन परिणाम भी घोषित हो जाएंगे। 52 शहरी निकायों के 446 वार्डों में मतदान होगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयुक्त टीजी नेगी की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक नामांकन भरने की तिथि 26, 28 और 29 दिसंबर होगी जबकि नामांकन पत्रों की समीक्षा 30 दिसंबर को होगी। एक जनवरी को नाम वापस और इसी दिन चुनाव चिन्ह भी आवंटित होने हैं। मतदान 10 जनवरी, 2016 को होगा।
विज्ञापन
===>>>प्रदेश के 52 शहरी निकायों में चुनाव होंगे।
===>>>2,79,870 मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला।
===>>>शहरी निकायों के 446 वार्डों में होगा मतदान।
===>>>नगर निकायों में ईवीएम के जरिये मतदान होगा।
===>>>इसके लिए 950 ईवीएम की व्यवस्था की गई है।
===>>>499 पोलिंग स्टेशन स्थापित करने का फैसला लिया है।
===>>>1784 कर्मचारियों और 892 सुरक्षाकर्मियों की ड्यूटी।
===>>>कुल 3000 कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।